फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cruel husband killed wife and commit suicide in doubt of illicit relation at ghazipur

यूपीः पति को था अवैध संबंध का शक, पत्नी का गला काट डाला, फिर खुद लगा ली फांसी

Fri, 05 Oct 2018 10:53 AM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 05 Oct 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
cruel husband killed wife and commit suicide in doubt of illicit relation at ghazipur
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी और खुद फांसी पर लटक गया।  हालांकि तब तक मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह उस व्यक्ति को फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल में भर्ती कराया।  
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक,  पत्नी के अवैध संबंधों के शक में पति ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर कोतवाली क्षेत्र के के नागतारा गांव निवासी युवक भोला बिंद का विवाह तीन साल पहले हुआ था।
विज्ञापन

 

दोनों में इस बात को होता रहता था विवाद

वह अपने माता-पिता से अलग पत्नी के साथ रहता है। उसे अपनी पत्नी पर किसी अन्य युवक से अवैध संबंध होने का शक था। जब भी पत्नी किसी से फोन पर बात करती थी तो वह मना करता था। इस बात को लेकर दोनों में लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। गुरुवार की सुबह भी इसी बात को लेकर फिर से विवाद हो गया।

इससे गुस्साए भोला ने घर में रखे धारदार हथियार से पत्नी के गले पर वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वह दरवाजा बंद कर खुद फंदे पर लटक गया। इस दौरान शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि भोला फंदे से लटक रहा है वहीं उसकी पत्नी खून से सनी पड़ी थी।

केरोसिन पिया, सिंदूर खाकर फांसी पर झूला


भोला के पिता बल्ली बिंद ने बताया कि मेरा बेटा भोला मेहनत-मजदूरी करता है। गुरुवार की सुबह जब मैं घर से बाहर गया तो परिवार के लोगों ने मुझे फोन कर बताया कि बेटा कमरे का दरवाजा बंद कर पत्नी के साथ में है। अंदर से पति-पत्नी की शोर सुनाई दे रहा है। खटखटाने पर दरवाजा नहीं खोल रहा है। इस सूचना पर मैं भाग कर घर पहुंचा।

ग्रामीणों की मदद से दरवाजा खोल कर जब हम लोग कमरे के अंदर गए तो देखा कि बेटा गमछा के सहारे छत की कुंडी में फांसी पर लटक रहा था। जबकि उसी कमरे में उसकी पत्नी खून से लथपथ मृत पड़ी थी। उसके गले पर चोट के गंभीर निशान थे। आनन-फानन में हम लोगों ने पुत्र को नीचे उतारा और उसे जिला अस्पताल ले आए।

बेटे ने केरोसिन तेल पीने के साथ ही सिंदूर खाया था। उधर, जिला अस्पताल में भर्ती बदहवास पति बार-बार यह कह रहा था कि मेरी पत्नी का अवैध संबंध किसी और से था। वह हर समय मोबाइल पर दूसरे से बात करती थी। इसी वजह से मैंने उसकी हत्या कर दी। इसका मुझे कोई दु:ख नहीं है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर महिपाल पाठक ने बताया कि हत्या के बाद महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में अभी तक किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed