वाराणसी के क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म का मुकदमा, एसएसपी ने किया निलंबित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी जिले की क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अमित कुमार के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही गुरुवार को एसएसपी ने इंस्पेक्टर अमित को निलंबित कर दिया। इंस्पेक्टर को हिदायत दी गई है कि वह पुलिस की जांच में सहयोग करते हुए जिला छोड़ कर किसी और जगह नहीं जाएंगे।
मथुरा से आई एक युवती ने बुधवार को एसएसपी को एक प्रार्थना पत्र सौंपा। युवती का आरोप है कि 2012-13 में मथुरा में तैनाती के दौरान अमित ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अब अमित उसकी फोटो वगैरह वायरल करने की धमकी दे रहा है।
विरोध करने पर मारपीट करता है। गौरतलब है कि इंस्पेक्टर अमित कुमार प्रशासनिक आधार पर झांसी से स्थानांतरित होकर बीते साल 2019 में जिले की क्राइम ब्रांच में तैनात हुए थे। एसएसपी ने युवती के प्रार्थना पत्र के आधार पर महिला थाने की इंस्पेक्टर को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।
इस संबंध में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर इंस्पेक्टर अमित कुमार के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। युवती के बयान और साक्ष्य के आधार पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।