{"_id":"5d39e5548ebc3e6c9568e176","slug":"cpi-protest-against-ghorawal-sonbhadra-incident-firing-demand-investigation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र : मांगों के समर्थन में भाकपा ने भरी हुंकार, नरसंहार घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनभद्र : मांगों के समर्थन में भाकपा ने भरी हुंकार, नरसंहार घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग
Thu, 25 Jul 2019 10:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 25 Jul 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
विरोध-प्रदर्शन करते भाकपा के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले के उभ्भा हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच कराने समेत अन्य मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने कलेक्ट्रेट में गुरुवार को प्रदर्शन किया। नरसंहार घटना की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी अधिकारी और कर्मचारियों को बर्खास्त करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने डीएम को राज्यपाल के नाम नौ सूत्री मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि नरसंहार में शामिल अधिकारी और कर्मचारियों को तत्काल गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना कर त्वरित गति से मुकदमा चलाकर अविलंब सजा दिलाई जाए। मृतकों के परजनों को 50-50 लाख तथा घायलों को पांच-पांच लाख मुआवजा मिले।
विज्ञापन
उभ्भा गांव में हर एक परिवार के एक सदस्य को योग्यता के अनुसार नौकरी मिले और जिस भूमि के लिए खूनी संघर्ष हुआ उस भूमि को वहां के आदिवासियों के नाम आवंटित किया जाए।
विज्ञापन
Trending Videos
भाकपा ने कहा कि सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में आदिवासी, जनजातियां जिस सरकारी जमीनों पर बसी हुई है उसका भौतिक सत्यापन कराकर राजस्व अभिलेख में उनका नाम दर्ज हो। यूपी में बदहाल हो चुकी कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाने के साथ ही, बिजली की दरों प्रस्तावित वृद्धि को वापस लिया जाए और जिले को बिजली कटौती से मुक्त किया जाए।