फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress 10 lakh rupees checks given to sonbhadra firing victims

प्रियंका गांधी की घोषणा के बाद सोनभद्र पहुंचे कांग्रेसी, हत्याकांड के पीड़ितों को दिया 10 लाख का चेक

Sat, 27 Jul 2019 07:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 27 Jul 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
Congress 10 lakh rupees checks given to sonbhadra firing victims
पीड़ितों को चेक देते कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं यूपी के प्रदेश सह प्रभारी बाजीराव खाड़े के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को सोनभद्र के उभ्भा गांव पहुंचा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देश पर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने उभ्भा कांड में मृतकों के परिजनों व गंभीर रूप से घायलों को कुल एक करोड़ नौ लाख रुपये की सहायता राशि दी।

विज्ञापन


टीम ने उभ्भा के पीड़ितों से घटना के बारे में जानकारी ली। यहां दस मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख और नौ गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये का चेक वितरित किया गया।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर बाद करीब एक बजे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सह प्रभारी बाजीराव खाड़े के नेतृत्व में वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, मड़िहान के पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी, पार्टी नेता भगवती प्रसाद चौधरी उभ्भा गांव पहुंचे। यहां प्राथमिक विद्यालय के सामने बरगद के पेड़ के नीचे कांग्रेसी नेता उभ्भा कांड में मृतकों के आश्रित परिजनों और घायलों से मिले और उनका हालचाल पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजीराव खाड़े ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा स्वयं पीड़ितों से मिलना चाहती थीं। घटना के बाद उभ्भा आते समय उन्हें रास्ते में चुनार में ही प्रशासन ने रोक दिया था। इसके बाद चुनार में ही प्रियंका गांधी पीड़ितों से मिलीं।

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी समेत पूरी कांग्रेस पार्टी इस घटना से दुखी व आहत हैं। मृतक आदिवासियों के परिजनों और घटना के पीड़ितों के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने पीड़ितों के दुख दर्द को समझते हुए हर एक मृतकों के आश्रितों को दस-दस लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि का चेक भिजवाया है। यहां मृतक अशोक की पत्नी पुष्पा देवी को दस लाख का चेक दिया गया।

इसके बाद मृतक राजेश की पत्नी प्रतिभा देवी, अशोक पुत्र नन्हकू की पत्नी लालदेई, रामधारी की पत्नी अतवारी देवी, दुर्गावती के दो पुत्रों चंद्र बहादुर व मान सिंह, सुखवंती के पति रामनाथ, रामसुंदर की पत्नी सितवा देवी, जवाहिर की पत्नी सुकुवरिया, बसमतिया के पति नंदलाल, रामचंदर के पुत्रगण शिवकुमार और राजकुमार, नाबालिग पुत्री ललिता को सहायता राशि का चेक दिया गया।

जिन मृतकों के एक से अधिक वारिस थे, उन्हें दस लाख रुपये में से बराबर-बराबर राशि का चेक दिया गया। गंभीर रूप से घायलों में रामनाथ, केरवा देवी, महेंद्र, रामधीन, नागेंद्र, दिनेश, जयप्रकाश, सीता देवी, सुखवंती को एक-एक लाख रुपये का चेक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed