{"_id":"587f8b324f1c1b665ff0056c","slug":"code-of-cunduct-one-crore-seized-in-purvanchal-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी चौकसीः पूर्वांचल में एक करोड़ रुपये, शराब व तमंचा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी चौकसीः पूर्वांचल में एक करोड़ रुपये, शराब व तमंचा बरामद
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 18 Jan 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
कागजात दिखाने पर 35 लाख वापस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद पूर्वांचल में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में बुधवार को एक करोड़ छह लाख से अधिक रुपये बरामद किए गए। कागजात दिखाने पर 35 लाख रुपये वापस कर दिए गए। गांजा और शराब भी बरामद हुई।
वाराणसी के कपसेठी में में वाहनों की तलाशी में 46 लाख रुपये मिले।
कागजात दिखाने पर छह लाख छोड़ दिए गए। बाकी रुपयों के बारे में जांच चल रही है।
चंदौली में मुगलसराय पुलिस ने दामोदर दास पोखरे के समीप बोलेरो से 29 लाख रुपये पकड़े।
जांच में पैसा काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक का साबित होने पर पुलिस ने छोड़ दिया।
भदोही के कोइरौना थानाक्षेत्र के नेवाजीपुर मोड़ पर वैन से 25 लाख रुपये बरामद हुए। कागजात न दिखाने पर पुलिस ने रकम जब्त कर छानबीन शुरू कर दी। मऊ में 4,14,752 रुपये बरामद हुए।
उचित कागजात नहीं दिखाने पर रुपये जब्त कर लिए गए। आजमगढ़ में कार और पिकअप से 2.76 लाख रुपये बरामद कर जब्त किए गए।
चंदौली में 150 लीटर, भदोही 161 लीटर, जौनपुर में 18 लीटर शराब, तमंचा और मिर्जापुर में 40 लीटर मिलावटी शराब बरामद हुई।