जौनपुर के टीडी कॉलेज में छात्र को मारी गोली, नकाबपोश में आए थे बदमाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में टीडी कालेज में सोमवार दोपहर एक छात्र को कुछ नकाबपोशों ने गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। इस जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
लाइनबाजार थाना क्षेत्र के तिलकधारी स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को दोपहर गोली लगने से एक छात्र घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कॉलेज में गोली चलने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ सिटी समेत लाइनबाजार थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर छानबीन में जुटी है।
जफराबाद थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी अमरजीत यादव का पुत्र सूरज यादव उर्फ गोलू टीडी कॉलेज में स्नातक अंतिम वर्ष का छात्र है। उसने छात्र संघ चुनाव लडने की भी तैयारी की है। गोलू गुरुवार कॉलेज आया था।
घायल छात्र के मुताबिक वह दोपहर करीब साढ़े 12 बजे साइंस बिल्डिंग के पीछे स्थित यूरिनल की तरफ से लौट रहा था तभी पांच-छह की संख्या में युवक रूमाल से मुंह बांधे हुए उसके पास पहुंचे और उसे रोक लिया। युवकों ने पहले उसका नाम पूछा और फिर झगड़ने लगे, उसकी पिटाई की।
इसी दौरान उनमें से एक ने असलहे से उस पर फायर कर दी। गोली उसके बायें हाथ में लगी। एक तरफ से लगी गोली दूसरी तरफ पार कर गई। गोली चलते ही बदमाश वहां से फरार हो गए। गोलू शोर मचाते हुए बाहर की तरफ आया तो छात्रों की भीड़ लग गई।
सूचना पर पर पहुंची लाइनबाजार थाने की पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। उधर घटना के बाद सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कॉलेज के छात्रों से भी पूछताछ की। सीओ सिटी का कहना है कि छात्र को गोली लगी है, लेकिन कॉलेज में किसी भी छात्र ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी है। घटना संदिग्ध लग रही है। पुलिस छानबीन कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।