{"_id":"8d475ba89d38fb171e9abb034336f785","slug":"chs-student-s-ninth-life-was-hanging-by-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचएस की नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएचएस की नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
Updated Fri, 22 Jan 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्धगिरी बाग के एक प्राइवेट हॉस्टल में सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल (सीएचएस) की कक्षा नौ की छात्रा जया चौधरी (14) ने गुरुवार को फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जाता है कि आत्महत्या से पहले उसने अपनी मां से फोन पर लंबी बातचीत की थी।
विज्ञापन
जिसके बाद वह काफी तनाव में दिख रही थी। सहेलियों और वार्डेन के अनुसार जया एक मेधावी छात्रा थी।
मुगलसराय के परारूपुर पटेल नगर निवासी रेलकर्मी श्याम नारायण प्रसाद की बेटी जया सिद्धगिरी बाग स्थित एक प्राइवेट हॉस्टल में रहकर सीएचएस गर्ल्स स्कूल में कक्षा नौ की पढ़ाई करती थी।
विज्ञापन
उसके कमरे में प्रीती और प्राची दो अन्य लड़कियां भी रहती थीं। गुरुवार को जया हॉस्टल में लगी टीवी देख रही थी। इसी बीच उसने अपनी मां से फोन पर काफी देर तक बातचीत की और अचानक कमरे में आकर उसका दरवाजा बंद कर ली।
दोपहर के भोजन के समय हॉस्टल की अन्य लड़कियां उसका दरवाजा खटखटाने लगीं तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। लड़कियों ने खिड़की से देखा तो जया दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक रही थी।
आननफानन में वार्डेन कविता सिंह ने मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। लक्सा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हॉस्टल और पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर आए जया के घरवालों ने मामले को लेकर पुलिस या किसी और से कुछ कहने से साफ इंकार कर दिया।