फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Choti katva terror in the purvanchal, 33 women haircut

पूर्वांचल में चोटी कटवा का खौफ जारी, 33 महिलाओं की चोटी कटी

Fri, 11 Aug 2017 10:31 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 11 Aug 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
Choti katva terror in the purvanchal, 33 women haircut
जौनपुर में चोटी कटने के बाद बेहोश महिला - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल में चोटी कटने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। गुरुवार को 33 और महिलाओं, युवतियों और किशोरियों की चोटी कटने के मामले सामने आए हैं। इनमें भदोही में 12, जौनपुर में छह, चंदौली, मिर्जापुर, गाजीपुर में तीन-तीन और आजमगढ़, बलिया, वाराणसी में दो-दो घटनाएं हुईं।

विज्ञापन


चोटी कटने के बाद ज्यादातर महिलाएं अचेत हो गईं और उनका उपचार कराना पड़ा।  भदोही में ज्ञानपुर कोतवाली के पूरे गोसाईं दासपुर गांव की रिशू सिंह(15) पुत्री राकेश सिंह और सारीपुर उमरपुर की उर्मिला देवी (40) पत्नी विनोद कुमार, लालानगर के गांधी गांव में अनीता देवी पत्नी शिवप्रसाद, महेंद्र कुमार की पत्नी गुड़िया (30) और महराजगंज के इटवा में अनीता देवी पत्नी महेश की चोटी कट गई।
विज्ञापन


बाबूसराय क्षेत्र के पिलखनी निवासी गुड्डी (21) पत्नी लल्ली और सिकंदरा निवासी कविता (21) पुत्री राजकुमार, दल्लूपुर गांव निवासी किरण देवी पत्नी राजकुमार बिंद की चोटी कट गई। गोपीगंज क्षेत्र के बंजारी गांव में राजेश सिंह की बेटी ज्योति (20) की चोटी कट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने बताया कि वह सिर तौलिया से बांधी थी, लेकिन उसकी चोटी कट गई। कलापुर की सविता देवी (24) पत्नी रामबली, डीघ के बिरनई गांव में भाऊ कन्नौजिया पुत्री अमृतलाल और अईनछ गांव निवासी प्रियंका पांडेय पत्नी आकाश पांडेय, चौरी के गोड़ापार में प्रमिला देवी (36) पत्नी नरेश पासवान की चोटी कट गई।

जौनपुर में सरायममरेज थाना क्षेत्र के झारी गांव निवासी प्रवीण यादव की पत्नी अनीता देवी (30), मडिय़ाहूं के ददरा गांव में कविता सरोज (20) पुत्री उमाशंकर, भवानीपुर में श्यामलाल गौतम की पुत्री मंजू गौतम(18), इटाएं के नक्षत्रधारी गौतम की बेटी आरती (24), गनापुर गांव निवासी गीता (18) और सुरेरी के छेरहटी की दलित बस्ती शीला पत्नी सुरेश की चोटी कट गई।
 

चोटी कटने के बाद ज्यादातर महिलाएं अचेत

Choti katva terror in the purvanchal, 33 women haircut
चंदौली में कटी चोटी दिखाती महिला - फोटो : अमर उजाला
चंदौली में शहाबगंज के तियरा गांव में अंजू देवी (30), बरावं गांव में संतोषी (15), चहनियां इलाके के महुअर कला गांव में पूजा यादव (22) पत्नी शशिकला यादव की चोटी कट गई। उधर, भूसी गांव में बुधवार की रात चोटी कटनी समझ कर कुछ लोगों ने गांव की शनिचरी (60) की पिटाई कर दी।

पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। गाजीपुर में जमानिया कोतवाली के सब्बलपुरकला गांव निवासी रूपा यादव (19), रीता यादव (18) और सैदाबाद निवासी लालू खरवार की बेटी निकिता (16) की चोटी कट गई।

मिर्जापुर में बोड़ई गांव निवासी रामलाल की पत्नी समदेई, नगवासी गांव निवासी महेश गौड़ की पत्नी शकुंतला, गड़गेड़ी गांव की सरस्वती की चोटी कट गई। बलिया में दोकटी थाने के चिरंजी छपरा की सना परवीन (15) पुत्री मुहम्मद सफ़ैद अंसारी और लक्ष्मणपुर के सलेमपुर चौरा गांव में मुन्नी बिंद पुत्री राजपति बिंद (18) की चोटी कट गई।

आजमगढ़ में महराजगंज के रामपुर कटया गांव निवासी किशोरी और रानी की सराय के ऊंची गोदाम बाजार निवासी बालिका तथा वाराणसी में रोहनिया और कपसेठी इलाके में दो महिलाओं की चोटी कट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed