{"_id":"5986c5f74f1c1b8d598b45d3","slug":"choti-katva-horror-increased-in-purvanchal-four-haircut-in-two-days-panic","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चोटी कटवा का आतंक जारी, पूर्वांचल में कटी पांच की चोटी, सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोटी कटवा का आतंक जारी, पूर्वांचल में कटी पांच की चोटी, सनसनी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 08 Aug 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
चोटी कटवा की शिकार महिला और छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल के दो जिलों में लगातार दूसरे दिन भी चोटी कटने की घटनाएं होने से सनसनी फैल गई। शनिवार की रात भदोही जिले में एक महिला समेत दो किशोरियों और जौनपुर में एक युवती की चोटी सोते समय कट गई। घटना के दौरान कोई आरोपी नहीं दिखा।
पुलिस और प्रशासन ने इस मामले को अफवाह बताया है। भदोही जिले के सुरियावां के महुआपुर ग्रामसभा के जनकपुर दलित बस्ती निवासी रंजू देवी (25) पत्नी राजकुमार शनिवार की रात आंगन में सोई थी। भोर में अचानक उसके चोटी का निचला हिस्सा गायब हो गया।
यह देखते ही वह बेसुध हो गई। परिवारवाले एंबुलेंस से उसे सीएचसी ले गए जहां एक घंटे बाद होश में बताया कि भोर में वह उठी तो ऐसा लगा आसपास कई लोग आकर उसका गला दबा रहे हैं। जिससे वह अचेत हो गई।
विज्ञापन
इसी तरह नगर के समीप रैपुरी गांव के प्रधान कैलाश यादव की पुत्री निधि और खुशी परिवार की अन्य बच्चियों के साथ बरामदे में सो रही थीं। उनकी दादी बगल में दूसरी चारपाई पर थीं। घर का चैनल भी बंद था। सुबह घर की महिलाएं सफाई कर रही थीं तो चारपाई के नीचे कटी चोटी गिरी देख अवाक रह गईं।
खबर फैलते ही वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान कैलाश यादव ने कहा कि इस घटना से वह खुद परेशान है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि जिले में चोटी कटने की एक भी घटना नहीं हुई है। कुछ लोग माहौल को खराब करने के लिए ऐसी हरकतें कर रहे हैं।

एसडीएम ने बताया अफवाह
चोटी कटने के बाद अस्पताल में भर्ती महिला
- फोटो : अमर उजाला
ग्राम समितियों और चौकीदारों संग पुलिस को सतर्क किया गया है। संभ्रांत लोगों को ऐसी अफवाहों से बचने के लिए कहा गया है। तीसरी घटना जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र गहली गांव की है गांव निवासी फूलचंद गौतम की पुत्री सुनीता (19) ने बताया कि वह मां शांति के साथ भोर में खेत में गई थी।
लौटकर कमरे में सोई तो लगा कि कोई उसका गला दबा रहा है। आंख खुली तो कंकाल जैसा कुछ दिखा, इसके बाद कुछ पता नहीं चला। शांति देवी ने बताया कि वह भी सुनीता के बगल में सोई थी। बेटी की आवाज सुनकर उठी तो देखा सुनीता बेहोश है और उसकी चोटी कटकर थोड़ी दूर पर गिरी है।
शोर करने पर घर के लोग जुट गए। सुनीता को सीएचसी बरसठी ले जाया गया जहां डॉ. सूर्यभान पटेल ने इलाज किया। होश आने सुनीता को छोड़ दिया गया। डा. सूर्यभान का कहना है कि घटना अफवाह ही लग रही है लेकिन युवती की हालत देखकर लग रहा था कि उसके साथ कुछ हुआ है।
उधर, एसडीएम मुंगराबादशाहपुर रमापति बिंद ने रविवार को गोवर्धनपुर गांव में एक युवती की चोटी कटने की घटना सुनकर वहां पहुंचे। बाद में उन्होंने मामले को अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से अफवाह है।
इस पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए। मछलीशहर कोतवाली के बरईपार में चनरा (38) की चोटी कटने की बात सामने आई है। परिवार वालों का कहना है कि वह घर में चारपाई लेने गई थी, वहीं चोटी कट जाने के बाद बेहोश होकर गिर पड़ी। परिवार वालों ने उसे जौनपुर अस्पताल में भर्ती कराया है।