फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Child murder due to property dispute in sonbhadra

संपत्ति विवाद में बालक की बेरहमी से हत्या, आंख फोड़ी और काट डाले कान

Wed, 06 Jun 2018 08:39 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Wed, 06 Jun 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
Child murder due to property dispute in sonbhadra
मृतक अतुल - फोटो : file photo
यूपी के सोनभद्र में संपत्ति विवाद में एक नौ वर्षीय बालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। एक खेत में उसका क्षत-विक्षत हाल में शव मिला। हत्यारों ने बालक के दोनों कान काट लिए थे। आंख में भी गहरे घाव मिले हैं। उधर, पिता ने संपत्ति विवाद के चलते हत्या की बात कही है। पुलिस ने परिवार के ही दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

बभनी थाना क्षेत्र के असनहर गांव निवासी विश्वनाथ का नौ वर्षीय पुत्र अतुल मंगलवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे अचानक लापता हो गया। परिवार के लोग पूरी रात खोजबीन करते रहे लेकिन पता नहीं चला। 

विज्ञापन

 

सुबह होने पर पूछताछ में ही पता चला कि मंगलवार की देर शाम साढ़े सात बजे रिश्तेदार कल्पनाथ उर्फ छांगुर के साथ उसे देखा गया था। इसके आधार पर जब खोजबीन शुरू हुई तो शाम चार बजे के करीब घर से चार किलोमीटर दूर भाठीमहुआ गांव मे अतुल का शव एक गड्ढे में पत्तों से ढके हाल में मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

उसके शव पर कई जगह धारदार हथियार के निशान के साथ उसके दोनों कान कटे मिले। आंख में भी धारदार हथियार के निशान मिले हैं। पुलिस ने देर शाम सात बजे के शव को पीएम के लिए भेज दिया। विश्वनाथ से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने अतुल के दोनों सौतेले भाइयों को हिरासत में लिया। 

विवाद को लेकर पहले कई बार हो चुकी पंचायत 

Child murder due to property dispute in sonbhadra
demo pic
मृतक अतुल के पिता विश्वनाथ ने बताया कि उसकी दो शादी हुई है। पहली पत्नी से दो लड़के और दूसरी पत्नी से लड़का अतुल था। मंगलवार की शाम अतुल को उसके बड़े लड़के के लड़के कल्पनाथ के साथ देखा गया।

रात में अतुल के न मिलने पर उससे पूछा भी गया लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। बुधवार को भी पूरे दिन अतुल की खोज हुई लेकिन कल्पनाथ ने कुछ भी जानकारी नहीं दी।

शाम करीब पांच बजे भाठीमहुआ गांव में ग्रामीणों से बच्चे की लाश पड़ी होने की जानकारी मिली, तब अतुल की हत्या की जानकारी हुई। विश्वनाथ का कहना था कि संपत्ति हड़पने की नियत से ही उसके छोटे बेटे अतुल की उसके बड़े बेटे और उसके परिवार वालों ने हत्या की है।

बताते हैं कि संपत्ति विवाद को लेकर पूर्व में कई बार पंचायत भी हो चुकी थी लेकिन मामला सुलझ नहीं पाया था। एसपी ने बताया कि परिवार के लोग तहरीर दे रहे हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed