{"_id":"57e199cc4f1c1b8341a834d5","slug":"child-gang-up-arm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा गिरोह हत्थे चढ़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चा गिरोह हत्थे चढ़ा
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 21 Sep 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
रिश्वत लेता कोतवाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों की आंखों में धूल झोंककर पलक झपकते ही सामान चुराने वाले और छीनकर भागने वाले बच्चा गिरोह के छह किशोरों को मंडुवाडीह पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार पकड़ लिया। वहीं, कैंट पुलिस ने चोरी के आरोप में चार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी का एक लैपटॉप, 22 मोबाइल, 25480 नगद, तीन हजार के रिचार्ज कूपन, घड़ी, जेवरात बरामद हुए हैं।
सीओ भेलूपुर राजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को मंडुवाडीह थाने में पत्रकारों को बताया कि एसओ मंडुवाडीह फरीद अहमद को सूचना मिली थी कि डीरेका परिसर स्थित टैगोर पार्क में मौजूद कुछ किशोरों की हरकत संदिग्ध लग रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मंडुवाडीह पुलिस ने घेरेबंदी कर चार किशोरों को पकड़ा और थाने ले आए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे अपने शौक पूरे करने के लिए सुनसान पड़े घरों में चोरी करते थे। इनमें से एक मंडुवाडीह, एक सिगरा और दो भेलूपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसके साथ ही एसओ मंडुवाडीह ने नाथूपुर के दो किशोरों को भी हिरासत में लिया। दोनों अकेले जाने वाली महिलाओें से मोबाइल और पर्स छीनकर भाग निकलते थे और भीड़ में शामिल हो जाते थे।
उधर, सीओ कैंट राजकुमार यादव ने कैंट थाने में बताया कि मुखबिर की सूचना पर ताड़ीखाना के पास से अर्दली बाजार चौकी प्रभारी पर्व कुमार सिंह ने सिगरा के राजेश उर्फ बोड़े और मुगलसराय के दुल्हीपुर के संजय सोनकर को हिरासत में लिया। पूछताछ में सामने आया कि राजेश और संजय ऑटो से चलते हैं और बंद पड़े मकानों की रेकी कर उन्हें निशाना बनाते हैं। चोरी का सामान दोनों भेलूपुर के कबीर नगर के रोहित उर्फ जावेद अली को बेचते हैं। जावेद चोरी का सामान रोहतास (बिहार) के रोहित अग्रवाल उर्फ विकास को बेच देता था। पुलिस ने छापेमारी कर अर्दली बाजार क्षेत्र से ही जावेद और रोहित को भी गिरफ्तार कर लिया।