फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chief Secretary took letters for investigation related of firing ghorawal sonbhadra

सोनभद्र : हत्याकांड से जुड़ी पत्रावलियों को ले गईं सचिव, कई अधिकारी और कर्मचारियों को सता रहा डर

Thu, 25 Jul 2019 08:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 25 Jul 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
Chief Secretary took letters for investigation related of firing ghorawal sonbhadra
जांच के लिए पहुंची टीम। - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र जिले में उभ्भा हत्याकांड की जांच करने के लिए आईं अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार बृहस्पतिवार को टीम के साथ लखनऊ वापस चली गईं। वह अपने साथ आदर्श सहकारी कृषि समिति उभ्भा से जुड़े कागजात की फोटो कॉपी भी ले गईं।

विज्ञापन


इससे राजस्व समेत अन्य विभागों से जुड़े कई अधिकारी और कर्मचारियों को खुद के खिलाफ कार्रवाई होने का भय सताने लगा है। जिले में दो दिवसीय दौरे पर आई बुधवार को अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार की तीन सदस्यीय टीम ने उभ्भा जाकर मृतकों के परिजनों और घायलों से मुलाकात कर घटना के संबंध में पूछताछ की। जिस समिति के भूमि को लेकर दस लोगों की हत्या हुई थी उसके बारे में राजस्व विभाग से जुड़े लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन


सचिव ने पीड़ितों को हत्यारोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कराने और उनकी हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। इसके पूर्व कलेक्ट्रेट में अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार ने कमिश्रर, डीएम समेत अन्य अधिकारियों से वार्ता कर समिति से जुड़े कागजातों के बारे में जानकारी ली। सूत्रों की मानें तो सचिव ने समिति से जुड़े कई पत्रावलियों की फोटो कापी ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही पुलिस प्रशासन से भूमि विवाद में अब तक दोनों पक्षों के खिलाफ की गई कार्रवाई के पत्रावलियों को भी अफसरों से अपने पास मंगवा ली है। बृहस्पतिवार की सुबह चुर्क गेस्ट हाउस में टीम ने कुछ अधिकारियों को बुलाकर उनसे पूछताछ की। इसके बाद टीम लखनऊ के लिए रवाना हो गई। 

आदिवासियों को मिले अभिलेखीय अधिकार :
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में हुई घटना में मारे गए लोगों के परिजनों और घायलों के नाम जमीन करने के लिए बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा ने डीएम से मिलकर मांगपत्र सौंपा। कहा कि सर्वे के दौरान तमाम विसंगतियां होने के कारण उक्त आराजी का स्थानांतरण गलत तरीके से होता चला गया। उन्होंने डीएम से जिस भूमि पर बाप-दादा से आदिवासी रह रहे हैं उसको उनके नाम करने की मांग की।

घायलों को अस्पताल से मिली छुट्टी :
सोनभद्र। जिला अस्पताल से बुधवार को उभ्भा की घटना में घायल 15 लोगों को छुट्टी दे दी गई। घायलों के जाने से पूर्व डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने अस्पताल पहुंच कर उनसे मिले। डीएम ने एंबुलेंस से सभी घायलों को उनके घर तक भिजवाया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ पीबी गौतम ने कहा कि सभी घायलों के स्वस्थ होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed