{"_id":"e073ed63230be4a0bdedf4e4b1ff37ea","slug":"cctv-cameras-installed-in-the-markets-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में लगवाए जाएं सीसीटीवी कैमरे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाजारों में लगवाए जाएं सीसीटीवी कैमरे
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
Updated Mon, 15 Feb 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन स्थित अतिथि गृह में रविवार को अपराध समीक्षा बैठक में वर्ष 2015 में हुईं आपराधिक घटनाओं और उन मामलों में की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। एसएसपी आकाश कुलहरि ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र के व्यापारियों के साथ बैठक करें और उन्हें सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए प्रेरित करें।
इससे बाजारों में निगरानी आसान होगी और घटनाओं पर अंकुश लगेगा। इस दौरान अच्छी पुलिसिंग के लिए रोहनिया थानाध्यक्ष शिवानंद मिश्र को एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र से नवाजा। एसएसपी ने सिगरा, चोलापुर, चौबेपुर, कपसेठी थाना प्रभारी को कार्यशैली में सुधार लाने के लिए ताकीद भी की। इससे पहले डीआईजी रेंज डॉ. संजीव गुप्ता और एसएसपी ने मनोरंजन कक्ष में आयोजित सैनिक सम्मेलन में शामिल हुए।
मातहतों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि विधान परिषद सदस्य चुनाव को सकुशल कराने के लिए पूरी तत्परता बरती जाए। लूट, चोरी, चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को टास्क दिए जाएं। उच्चाधिकारियों की पर्यवेक्षण में बाजारों, मॉलों और अन्य स्थानों पर गश्त व चेकिंग कराई जाए। इनामी बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी हिदायत दी।