{"_id":"603fd7ee0be57025e541bcf9","slug":"case-filed-against-two-brothers-on-charges-including-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में दो भाइयों पर मुकदमा, फेसबुक पर हुई दोस्ती ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी: दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में दो भाइयों पर मुकदमा, फेसबुक पर हुई दोस्ती
Thu, 04 Mar 2021 12:09 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले की एक छात्रा ने वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाने में एक युवक पर दुष्कर्म और उसके भाई पर धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। आजमगढ़ के मेहनाजपुर क्षेत्र की एलएलबी की छात्रा पांडेयपुर क्षेत्र में रहती है।
विज्ञापन
छात्रा के अनुसार कुछ साल पहले फेसबुक के जरिये गोरखपुर के गोला थाने के वारानगर निवासी अनिल मौर्य से उसकी दोस्ती हुई। अनिल ने उसे नेटवर्किंग कंपनी में काम दिलाया। फिर अधिक रुपये दिलाने का लालच देकर उससे निकटता बढ़ाई। इसके बाद शादी का झांसा देकर बीती जनवरी में पांडेयपुर में दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। शादी की बात करने पर वह इंकार करता रहा।
विज्ञापन
साथ ही वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म भी करता रहा। छात्रा जब अनिल का पता लगाते हुए उसके गांव गई तो उसे जानकारी हुई कि वह पहले से ही शादीशुदा है। अनिल के गांव में उसके भाई अनूप ने दुर्व्यवहार करते हुए उसे जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन
लालपुर पांडेयपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।