फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case filed against BJP MLA surendra singh accused of threat to kill superintending engineer ballia

बलिया: भाजपा विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, अधीक्षण अभियंता को जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Tue, 24 Sep 2019 11:50 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 24 Sep 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
Case filed against BJP MLA surendra singh accused of threat to kill superintending engineer ballia
बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता रामकिशोर की तहरीर पर बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसई ने बैरिया विधायक पर एक जेई को नहीं हटाने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


सीओ सिटी एके सिंह ने केस की पुष्टि करते हुए बताया कि 11 सितंबर को तहरीर दी गई थी, मामले की जांच के बाद 14 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज की गई है।

अधीक्षण अभियंता रामकिशोर ने आरोप लगाया था कि बैरिया विधायक ने 11 सितंबर को दफ्तर में मेरे मोबाइल के सीयूजी नंबर पर फोन करके अवर अभियंता कमलेश का स्थानांतरण करने का दबाव बनाया था। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और कहा कि जिस दिन मिलूंगा, तुम्हारी ऐसी तैसी कर दूंगा।

विज्ञापन

तहरीर में उन्होंने अपनी हत्या की भी आशंका जताते हुए बैरिया विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई थी।  इस पर अधीक्षण अभियंता ने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई।

विधायक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मेरे ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है, इसका कोई असर नहीं पड़ेगा, अधिकारियों से बातचीत कर इसे समाप्त करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed