फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Builder shot in varanasi

बिल्डर को सरेराह गोली मारी

Fri, 22 Jul 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 22 Jul 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
Builder shot in varanasi
बिल्डर को गोली मारी
चेतगंज थाने से चंद कदमों की दूरी पर गुरुवार की दोपहर बिल्डर अनिल गुप्ता (55) से ब्रीफकेस छीनने में सफल न होने पर एक नकाबपोश बदमाश ने उन्हेें गोली मार दी। सरेराह गोली चलने से बाजार में हड़कंप मच गया। दहशत के चलते लोग इधर-उधर भागने लगे। इस बीच बदमाश पिस्टल लहराते हुए महामंडल नगर कॉलोनी की गली की ओर भागा। वहां पहले से ही हेलमेट पहने उसका साथी बाइक स्टार्ट कर खड़ा था, उसी से दोनों तेजी से भाग निकले। पुलिस ने घायल बिल्डर को मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। जिस ब्रीफकेस की छीनाझपटी के लिए गोली चली, उसमें रुपये नहीं सिर्फ कागजात थे।
विज्ञापन


सारनाथ के मवइयां क्षेत्र के   प्रताप नगर निवासी बिल्डर अनिल अपने स्टाफ हेमंत यादव के साथ चेतगंज में आईएमए बिल्डिंग स्थित एक बैंक में आए थे। उन्हें कुछ जरूरी कागजात लेकर अपने सीए के पास जाना था। बैंक से निकल कर अनिल अपनी कार की ओर बढ़े तभी चेहरे पर सफेद गमछा बांधे हुए एक बदमाश उनके पास आया और उनके हाथ से ब्रीफकेस छीनने लगा।
विज्ञापन


अनिल ने विरोध किया तो उसने पिस्टल निकाल ली। अनिल ने फिर भी ब्रीफकेस नहीं छोड़ा और उससे भिड़ गए। बदमाश ने उन पर गोली चला दी जो उनकी दाहिनी बांह और सीने की पसलियों को छूते हुए निकल गई। इसी बीच किसी ने बदमाश पर ईंट फेंका तो वह ब्रीफकेस छोड़ पिस्टल लहराते हुए भाग निकला। जानकारी पाकर एसएसपी आकाश कुलहरि और क्राइम ब्रांच ने अस्पताल में बिल्डर से पूछताछ की। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही दोनों बदमाश गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed