{"_id":"585126694f1c1bfd07649e17","slug":"brother-sold-her-sister-jewelry-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में नाबालिग भाई ने बेच दिए बहन के जेवर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी में नाबालिग भाई ने बेच दिए बहन के जेवर
टीम डिजिटल / अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 14 Dec 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
gold
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई से जगतगंज स्थित मायके शादी में आई विवाहिता का 250 ग्राम सोने का जेवर उसके नाबालिग भाई ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर रेशम कटरा के एक सराफा कारोबारी को ढाई लाख रुपये में बेच दिया।
विज्ञापन
मंगलवार की रात वापसी की तैयारी होने लगी और विवाहिता को उसके जेवर नहीं मिले तो घर में खोजबीन शुरू हुई। थोड़ी ही देर में सामने आया कि उसके छोटे भाई ने उसका जेवर चोरी से बेच दिया है।
विज्ञापन
इस पर विवाहिता अपने छोटे भाई को लेकर चौक थाने पहुंची। विवाहिता ने पुलिस की मदद से जिस सराफा कारोबारी उसका जेवर खरीदा था उसे थाने बुलवाया।
काफी देर की ना-नुकुर के बाद सर्राफ ने स्वीकार किया कि उसने जेवर खरीदा था लेकिन वह 250 ग्राम नहीं बल्कि 137 ग्राम था और उसने जेवरों को गला दिया है। देर रात दोनों पक्ष के लोगों में पंचायत का दौर जारी था। विवाहिता का कहना था कि उसे उसके जेवर चाहिए।
विज्ञापन
चौक इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर रहे हैं। बात नहीं बनी तो जो तहरीर मिलेगी उसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।