{"_id":"21de390d701346a107147f2f68559a1c","slug":"brijesh-s-new-address-shahjahanpur-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बृजेश का नया पता शाहजहांपुर जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बृजेश का नया पता शाहजहांपुर जेल
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
Updated Sun, 28 Feb 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल जेल में बंद बृजेश सिंह को शनिवार की शाम पांच बजे आखिरकार शाहजहांपुर जिला जेल भेज दिया गया। इसके पूर्व जेल प्रशासन ने शनिवार की सुबह जिला जज की अदालत से बृजेश को स्थानांतरित करने की अनुमति मांगी थी। अदालत ने इस पर 29 फरवरी को सुनवाई करने को कहा। एक बार लगा कि बृजेश को 29 फरवरी के बाद ले जाया जाएगा। लेकिन, दोपहर में शासन के निर्देश पर अचानक पुलिस, प्रशासन और जेल अफसर सक्रिय हो गए। शाम को प्रशासनिक आधार पर बृजेश को शाहजहांपुर भेज दिया गया।
बृजेश सिंह को शाहजहांपुर जेल स्थानांतरित करने संबंधी शासन का आदेश शुक्रवार को सेंट्रल जेल अधीक्षक को मिला था। पत्र में लिखा था कि अदालत से अनुमति लेकर बृजेश को स्थानांतरित किया जाए। शनिवार की सुबह सेंट्रल जेल के जेलर शासन के आदेश की प्रति लेकर जिला जज की अदालत में पहुंचे। अदालत ने बृजेश को स्थानांतरित करने संबंधी मामले पर 29 फरवरी को सुनवाई करने को कहा। इसके बाद जेल अधिकारी वापस जेल लौट गए।
दोपहर बाद अचानक शासन की ओर से जेल अधिकारियों के पास संदेश आया कि प्रशासनिक आधार पर बृजेश सिंह को स्थानांतरित किया जाए। जेल अधीक्षक संजीव त्रिपाठी ने एसएसपी आकाश कुलहरि को फोन कर बृजेश सिंह को भेजने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। शाम करीब पांच बजे पुलिस वैन से बृजेश सिंह को शाहजहांपुर के लिए रवाना कर दिया गया। इस दौरान बृजेश की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह और उनके भाई हरि सिंह मौजूद थे। बता दें कि हाईकोर्ट ने सिकरौरा कांड की सुनवाई एक साल में पूरा करने का निर्देश दिया है। 29 फरवरी को इस मामले की सुनवाई होनी है।