फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP leader showroom firing

भाजपा नेता के शोरूम पर फायरिंग

Tue, 27 Sep 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 27 Sep 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
भोजूबीर तिराहा पर पुलिस पिकेट के पास भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह अलगू के इलेक्ट्रानिक सामानों के शोरूम को लक्ष्य कर सोमवार की शाम बदमाशों ने गोली चलाई। इसके चलते शोरूम के प्रवेश द्वार की तरफ का मोटा शीशा तेज आवाज के साथ चकनाचूर हो गया। इस दौरान शोरूम में एयरकंडीशन खरीदने आए केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र के दामाद के भाई और हरहुआ स्थित प्रज्ञा हास्पिटल के डायरेक्टर डॉ. रत्नेश द्विवेदी किसी अनहोनी की आशंका से अंडरग्राउंड में जा छिपे। माहौल सामान्य होने पर डॉ. द्विवेदी अपने अंगरक्षक और कार चालक के साथ खजुरी स्थित घर चले गए। पुलिस के अनुसार शोरूम पर गोलीबारी का कोई साक्ष्य नहीं मिल सका है।
विज्ञापन



भाजपा नेता अलगू का इलेक्ट्रानिक सामानों का शोरूम भोजूबीर तिराहा पर है। डॉ. रत्नेश द्विवेदी के अनुसार वे शाम 7:15 बजे के लगभग शोरूम में एयरकंडीशन खरीदने आए थे। इसी दौरान उन्होंने तीन राउंड फायरिंग की आवाज सुनी और शोरूम के सामने का शीशा चकनाचूर हो गया। इस पर वे घबराकर शोरूम के अंडरग्राउंड में जा छिपे। कर्मचारियों से सूचना पाकर पहड़िया नई बस्ती स्थित अपने दूसरे शोरूम में मौजूद अलगू भागकर मौके पर आए। वहीं, सूचना पाकर पहुंची कैंट पुलिस ने शोरूम के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में ले लिया। साथ ही शोरूम के कर्मचारियों के साथ ही अगल-बगल के दूकानदारों से भी पूछताछ की। चर्चा रही कि बदमाशों द्वारा भाजपा नेता पर दबाव बनाने के लिए उनके शोरूम पर फायरिंग की गई है। इस संबंध में राकेश सिंह अलगू ने कहा कि शोरूम को लक्ष्य कर गोली चलाई गई है। मैं अपने पहड़िया नई बस्ती स्थित इलेक्ट्रानिक सामान के शोरूम से भोजूबीर वाले शोरूम पर इसी समय पर आता हूं और हिसाब वगैरह देखकर घर जाता हूं। हो सकता है किसी ने रंजिशन ऐसा किया हो। उन्होंने बताया कि शाम को पांच बजे रेकी की नीयत से एक युवक शो रूम में आया था और उसने कर्मचारी से मेरे बारे में और सीसीटीवी कैमरे के बारे में जानकारी ली थी। मालूम हो कि 2009 में भी अलगू को एक इनामी बदमाश ने रंगदारी के लिए धमकी दी थी।
विज्ञापन



बहरहाल, क्षेत्राधिकारी कैंट राजकुमार यादव ने बताया कि शोरूम में और सीसीटीवी फुटेज में गोली चलने का साक्ष्य नहीं मिला है। शोरूम की तरफ इशारा करते हुए बाइक सवार दो युवक जाते दिखे है। मामले की जांच की जा रही है। जो तहरीर मिलेगी उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed