फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bike riders criminal gun shot school bus driver died in azamgarh

बाइक सवार बदमाशों ने बस चालक पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, पुलिस की गिरफ्त से फरार

Thu, 25 Jul 2019 07:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 25 Jul 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
bike riders criminal gun shot school bus driver died in azamgarh
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में बदमाशों ने एक बस चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञातों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


लाटघाट क्षेत्र के रौनापार-बेलहिया मार्ग पर स्थित डिग्री कालेज के पास गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने अधेड़ रामबली पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। वह एक स्कूल की गाड़ी चलाता था। मृतक, बच्चों को स्कूल छोड़कर साइकिल से अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामला पारिवारिक रंजिश का लग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामबली यादव(48) रौनापार थाना क्षेत्र के नकीब खोजौली गांव का निवासी था। वह एक बच्चे का पिता था। रामबली का उसकी पत्नी कमली देवी से लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसमें सुलह-समझौता भी हो गया है। कमली यहीं पर रहती है और बेटा मुंबई में नौकरी करता है। वहीं रामबली अपने बड़े भाई रामवृक्ष के परिवार के साथ रहता था और क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज की बस चलाता था।

गुरुवार की सुबह रामबली ने छात्रों को छोड़ने के बाद बस, स्कूल में खड़ी कर दी। वहां से साइकिल लेकर घर भोजन करने जा रहा था। रौनापार-बेलहिया मार्ग पर स्थित डिग्री कॉलेज के पास पीछे से एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे। उन्होंने रामबली को रोका और ताबड़तोड़ दो गोलियां मार दी।

एक गोली उसके कनपटी पर लगी, जबकि दूसरी गोली सीने में लगी है। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। आसपास के लोगों की मदद से रामबली को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के संबंध में रामबली की पत्नी कमली देवी ने तहरीर देकर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस तीन प्रमुख बिंदुओं को आधार मारकर गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed