फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bike collides with poles in Varanasi; tho Dead

वाराणसी में खंभे से टकराई बाइक, सगे भाइयों की मौत, एक घायल

Fri, 28 Apr 2017 12:39 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 28 Apr 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with poles in Varanasi; tho Dead
रोते-बिलखते परिवार वाले - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के रोहनिया इलाके के मातलदेई में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकरा गई जिससे दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। दोनों मृतक बाइक से दरेखूं स्थित घर जा रहे थे।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान रोशन और रमजान के रुप में की गई है। वहीं अनवर गंभीर रुप से घायल हो गया है। दोनों मृतक सगे भाई थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना के बाद वहां से गुजर रहे एक अन्य बाइक सवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस तीनों को बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गई जहां रोशन और रमजान को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

वहीं पिता असलम और अफसरी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक रमजान की अभी नौ माह पहले ही शादी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed