फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU student has imposed on a resident doctor accused of rape

बीएचयू की छात्रा ने रेजिडेंट डॉक्टर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Thu, 17 Mar 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 17 Mar 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
BHU student has imposed on a resident doctor accused of rape
रेप - फोटो : DEMO Pics
बीएचयू की एक शोध छात्रा ने बीएचयू के ही रेजिडेंट डॉक्टर प्रियांस जैन पर बलात्कार का आरोप लगाया है। छात्रा की तहरीर पर लंका पुलिस ने आरोपी रेजिडेंट डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। छात्रा का आरोप है कि तीन साल पहले फेसबुक पर डॉ. प्रियांस से उसकी दोस्ती हुई थी। फिर प्यार और शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। लंका पुलिस आरोपी रेजिडेंट डॉक्टर की तलाश में जुटी है।  
विज्ञापन


झारखंड निवासी छात्रा ने तीन साल पहले बीएचयू के एक विभाग में पीएचडी के लिए दाखिला लिया। उसी दौरान फेसबुक पर उसकी दोस्ती बीएचयू आईएमएस के त्वचा रोग विभाग के छात्र और सुश्रुत हॉस्टल में रहने वाले डॉ. प्रियांस से हुई। छात्रा का आरोप है कि डॉ. प्रियांस ने उसका मोबाइल नंबर लिया और फिर दोनों के बीच बातचीत होने लगी। उन दिनों छात्रा नगवां स्थित एक निजी हॉस्टल में रहती थी। डॉ. प्रियांस ने उसे अपनी बातों के जाल में फंसाया और उसका कमरा बदलवाकर उसे सामने घाट स्थित अपने एक परिचित के घर में रखवाया। 
विज्ञापन


छात्रा जब सामने घाट रहने लगी तो डॉ. प्रियांस भी यहां आने-जाने और साथ रहने लगा। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बनाए। इस बीच, छात्रा को बीएचयू कैंपस में हास्टल आवंटित हो गया। बीते साल नवंबर में वह हास्टल में आकर रहने लगी। दोनों के बीच संबंधों में तब दरार आनी शुरू हुई जब छात्रा ने शादी के लिए दबाव बनाया। डॉ. प्रियांस ने शादी से इनकार करते हुए उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद छात्रा के साथ उसकी जोर-जबरदस्ती और बढ़ गई। आखिरकार मंगलवार की रात छात्रा ने लंका थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। छात्रा ने कहा कि वह डॉ. प्रियांस को उसके किए की सजा दिलाना चाहती है। बता दें कि आरोपी मेडिकल छात्र राजस्थान के भीलवाडा के हरदा का रहने वाला है। 


छात्रा ने आरोप लगाया कि डॉ. प्रियांस उसे जबरन कई तरह की टैबलेट खिलाता था। जिसके बाद वह अर्धचेतना की स्थिति में हो जाती थी। उसने इस मामले की शिकायत जनवरी में महिला हेल्पलाइन 1090 और बीएचयू में भी की थी। उसी के बाद से उसकी धमकी का सिलसिला तेज हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed