फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU campus one man arrested with gun

बीएचयू परिसर से कट्टा के साथ एक गिरफ्तार

Fri, 13 Jan 2017 12:03 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
टीम डिजिटल, वाराणसी Updated Fri, 13 Jan 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
BHU campus one man arrested with gun
गन शॉट
लंका, रामनगर और फूलपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार को चार अलग-अलग मामलों में असलहे-कारतूस और एयरगन के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार चारों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


लंका पुलिस को गुरुवार की भोर में सूचना मिली थी कि बीएचयू परिसर स्थित मधुबन पार्क के गेट के पास एक व्यक्ति अवैध असलहा के साथ मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया।
विज्ञापन


आरोपी की शिनाख्त भेलूपुर के बजरडीहा निवासी सगीर के तौर पर हुई है। दूसरा मामला भी लंका थाना क्षेत्र से ही है। नेवादा क्षेत्र की गणेश धाम कॉलोनी निवासी सौमित उर्फ गोलू बुधवार की शाम अपनी एयरगन से बंदर पर निशाना लग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान नट बस्ती के रोशन और बाबी को एयरगन के छर्रे लग गए। इस संबंध में मिली तहरीर के आधार पर लंका पुलिस ने गोलू को गिरफ्तार कर उसकी एयरगन जब्त कर लिया।

तीसरे मामले में, फूलपुर पुलिस ने बुधवार की रात चेकिंग के दौरान करखियांव गांव में बिना लाइसेंस की रिवाल्वर और छह कारतूस के साथ फैजाबाद के महाराजगंज थाना क्षेत्र के जलालुद्दीननगर पूराबाजार निवासी शिवेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है।


चौथे मामले में, रामनगर पुलिस ने जैतपुरा के अलईपुरा निवासी नीरज सोनकर को चोरी की दो मोबाइल और एक देशी कट्टा व कारतूस के साथ टेंगरा मोड़ से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed