{"_id":"595355ad4f1c1b463c8b4be4","slug":"bhojpuri-singer-soni-sinha-head-cuffs-in-mau-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चित भोजपुरी गायिका सोनी सिन्हा का सिरफिरे ने काटा गला, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चर्चित भोजपुरी गायिका सोनी सिन्हा का सिरफिरे ने काटा गला, हालत गंभीर
amarujala.com, written by भारतेन्दु मिश्र / पुनीत श्रीवास्तव
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
गायिका सोनी सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में गाने की रिकॉर्डिंग कर मऊ स्थित अपने घर लौटी भोजपुरी गायिका सोनी सिन्हा का मंगलवार रात किसी सिरफिरे ने उसके घर में ही गला काट दिया। सोनी सिन्हा को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जहाँ से स्थिति गंभीर होने पर इलाज के लिए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद से सोनी के जानने वाले और भोजपुरी जगत के लोगों का जमावड़ा जिला अस्पताल पर लग गया।
विज्ञापन
घटना के समय सोनी वाराणसी से बोल बम के गाने की रिकार्डिंग करके घर पहुंची थी। इस जानलेवा हमले के संबध में सोनी के परिवार के लोगों ने थाने में मुकदमा लिखने के लिए तहरीर दी। वहीं इस हमले से भोजपुरी जगत के कलाकारों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। सोनी 2013 में महुवा चैनल पर आयोजित जिला टॉप कार्यक्रम में मऊ का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। इसके साथ साथ कई भोजपुरी एल्बम और फिल्मों में बतौर सिंगर गाना भी गा चुकी है।