{"_id":"595f46aa4f1c1b1c458b46d7","slug":"bhojpuri-singer-soni-sinha-attack-photos-viral-in-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी गायिका पर हमले का सोशल मीडिया पर दुरुपयोग,फोटो शेयर कर मांगी मदद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोजपुरी गायिका पर हमले का सोशल मीडिया पर दुरुपयोग,फोटो शेयर कर मांगी मदद
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
Updated Fri, 07 Jul 2017 02:02 PM IST
विज्ञापन
गायिका सोनी सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले के रस्तीपुर गांव में 27 जून की रात हुई घटना में घायल हुई चर्चित भोजपुरी गायिका का फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल कर दुरुपयोग किया जा रहा है। वायरल करने वाला कौन है इसकी जानकारी तो नहीं लेकिन सहानुभूति बटोरते हुए उसकी ऑडियो क्लिप है।
जिसमें घायल गायिका के उपचार के लिए पचास लाख रुपये की आवश्यकता बताई गई है। इसके लिए घायल गायिका का फोटो पचास लाख बार शेयर करने की अपील की गई है। जबकि पुलिस के मुताबिक गायिका अपने घर पर है।
बीते 27 जून की रात अज्ञात बदमाशों ने सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रस्तीपुर गांव स्थित बहन के घर रहने वाली भोजपुरी गायिका सोनी सिनहा पर जानलेवा हमला किया था। इस घटना में सोनी की गर्दन कटी थी। पीड़िता की तरफ से इस मामले में राहुल गुप्ता नामक युवक के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
जिसे पुलिस ने बीते चार जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले को हत्या के प्रयास की धारा में तरमीम कर एससीएसटी लगा दी गई थी। इस समय घायल सोनी स्वस्थ होकर अपने घर पर है, लेकिन सोशल मीडिया में उस पर हुए हमले को लेकर फोटो के साथ ऑडियो क्लिप वायरल हुई है।

Trending Videos
ऑडियो क्लिप में ये बताया जा रहा
Bhojpuri Singer Soni Sinha
- फोटो : अमर उजाला
ऑडियो क्लिप करने वाले का उद्देश्य क्या है यह बताना तो मुश्किल है, लेकिन ऑडियो क्लिप में यह बताया गया कि पूर्वांचल की मशहूर भोजपुरी गायिका सोनी पर हुए हमले के बाद उसकी आंख की रोशनी और अवाज चली गई है। उसके उपचार में पचास लाख रुपया खर्च होना है।
इसके लिए व्हाटसएप कंपनी से बात हो चुकी है। लेकिन वह इस शर्त पर रुपया देगी, जब सोनी का फोटो पचास लाख बार शेयर किया जाएगा। इस मामले को पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने गंभीरता से लिया, बोले प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
वायस कहां से किसने क्यों वायरल की है? जरूरत पड़ने पर उसके विरूद्घ कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से कहा है कि इस तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।