{"_id":"59297c124f1c1bbf47536029","slug":"bhadohi-road-accident-woman-death-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में सड़क हादसा, महिला की मौत, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भदोही में सड़क हादसा, महिला की मौत, छह घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, भदोही
Updated Sat, 27 May 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंज थाना क्षेत्र के दौड़ियाही गांव के सामने शुक्रवार को देर रात ऑटो पलटने से इलाहाबाद जिले के महिला की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहीं महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इसके अलावा मुख्य चौराहा गोपीगंज में ऑटो की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाहाबाद जिले के हंडिया की रहने वाली बेबी (35) पत्नी गुड्डू अली परिवार समेत सूफीनगर में शुक्रवार की देर रात मेला देखने पहुंची थी।
विज्ञापन
बताते हैं कि दौड़ियाहीं गांव के सामने तेज गति से आया ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसमें सवार आदिल (दस), चांदनी (आठ), शबीना (22), रूबीना (25), इमरान (दस) घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
इसमें बेबी की हालत गंभीर होने पर उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। लेकिन, शरीर में चोट अधिक लगने के कारण रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जबकि अन्य घायलों को इलाज के बाद छ़ुट्टी दे दी गई।
इसी तरह गोपीगंज थानाक्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी शिवम पाठक (22) शनिवार को ज्ञानपुर जाते समय गोपीगंज नगर के मुख्य चौराहे पर टेंपो से टकराकर घायल हो गया। उसे भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद में भर्ती कराया गया। बता दें कि हाल के दिनों में जीटी रोड पर सड़क दुर्घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है।