{"_id":"58edc9074f1c1ba368cf6d7b","slug":"bhadohi-murder-of-a-young-man-who-went-to-calm-the-dispute-of-father-son-communal-tension","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप से झगड़ रहे बेटे ने बीचबचाव करने वाले युवक की ली जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाप से झगड़ रहे बेटे ने बीचबचाव करने वाले युवक की ली जान
ब्यूरो, अमर उजाला, भदोही
Updated Wed, 12 Apr 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
मृतक युवक
- फोटो : अमर उजाला
गोधना (सूफीनगर) गांव में पिता-पुत्र के बीच चल रहे विवाद में बीच-बचाव करने का खामियाजा युवक को अपनी जान गंवाकर भुगतना पड़ा। बाप के साथ झगड़ रहे बेटे को पड़ोसी युवक की दखलंदाजी इतनी बुरी लगी कि उसने लकड़ी के पटरे से प्रहार कर उसे मरणासन्न कर दिया गया।
विज्ञापन
इलाज के दौरान भोर में करीब पांच बजे उसकी मौत हो गई। आरोप है कि सूचना मिलने के बाद पहुंची यूपी-100 के एक सिपाही के इशारे पर आरोपी घर से फरार हो गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने जीटी रोड जाम कर दिया। पुलिस के उच्चाधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन
गोधना (सूफीनगर) गांव निवासी विष्णुदेव पाठक का पुत्र मलयाशंकर पाठक (40) सूफीनगर में ही पैथालॉजी चलाता था। मंगलवार की रात करीब साढ़े 10 बजे अपने घर की तरफ जा रहा था कि रास्ते में पड़ोसी शमशेर को अपने पिता बरकत अली के साथ झगड़ते देख मलयाशंकर ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
कहा कि आपस में क्यों झगड़ते हो। इसके बाद वह अपने घर आ गया। लेकिन, बाप-बेटे के झगड़े में पड़ोसी की दखल शमशेर को नागवार गुजरी। तिलमिलाया शमशेर मलयाशंकर के घर पहुंचा और पास में रखे लकड़ी के पटरे से उसके सिर पर कई प्रहार कर दिए।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिवारीजनों ने समीप के एक निजी चिकित्सालय में उसका उपचार कराया। बताते हैं उपचार के दौरान भोर में करीब पांच बजे उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवारीजनों से सूचना पाकर पहुंची यूपी-100 गाड़ी के एक सिपाही पर आरोप लगाया गया कि उससे इशारा पाकर आरोपी फरार हो गया।
इससे पूर्व तक वह घर पर ही था। इससे नाराज ग्रामीणों ने जीटी रोड पर चक्काजाम कर दिया और आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही सिपाही पर कार्रवाई की मांग करने लगे। ऊंज एसओ नवीन तिवारी ने चक्काजाम कर रहे लोगों को काफी देर तक समझाया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद ज्ञानपुर सीओ श्यामशंकर पांडेय भी पहुंच गए।
उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। मृतक के पिता विष्णुदेव पाठक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस कप्तान डीपीएन पांडेय ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित कर दी गईं हैं और आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।