फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhadohi: a verdic sentesed to life imprisonment in the charge of rape

भदोहीः छात्रा संग दुष्कर्म करने वाले आरोपी को हुई उम्रकैद

Fri, 13 Jan 2017 07:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/भदोही
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/भदोही Updated Fri, 13 Jan 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
bhadohi: a verdic sentesed to life imprisonment in the charge of rape
तीन साल पूर्व की घटना में आया फैसला
भदोही कोतवाली क्षेत्र के एक गांव कक्षा नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास और एक लाख 30 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

तीन साल पूर्व हुई घटना में शुक्रवार को फैसला आया। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय तृतीय की अदालत ने दुष्कर्म के दोषी को यह सजा सुनाई।  अ‌भियोजन पक्ष के मुताबिक,उक्त गांव के निवासी पिता ने आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री कक्षा नौ की छात्रा चार नंवबर  2013 को घर से बाजार जाने के बाद फि घर नहीं लौटी।
विज्ञापन

काफी खोजबीन के बाद पता चला कि मोहल्ले का युवक देवेंद्र सिंह जो कि पूर्व से उसके घर आता था, उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर मुंबई भगा ले गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी देवेंद्र सिंह के खिलाफ 366, 363, 376 आईपीसी और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो साल की विवेचना के बाद पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में भेजा।

शुक्रवार को गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद न्यायाधीश चंद्रशेखर प्रसाद ने आरोपी को आजीवन कारावास और एक लाख 30 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई। अभियोजन की ओर से बहस पैरवी सहायक शासकीय अधिवक्ता धीरज शुक्ला ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed