फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bangladeshi resident arrested at chandauli with false document

चंदौली में फर्जी दस्तावेजों के साथ चार बांग्लादेशी सहित सात गिरफ्तार

Sun, 28 May 2017 09:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली Updated Sun, 28 May 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
bangladeshi resident arrested at chandauli with false document
पुलिस की गिरफ्त में सभी अपराधी - फोटो : अमर उजाला
चंदौली कोतवाली पुलिस ने दुलहीपुर क्षेत्र में फर्जी तरीके से रह रहे चार बांग्लादेशी नागरिकों और तीन स्थानीय लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विदेशी अधिनियम, पासपोर्ट अधिनियम एवं भारतीय दंड विधान के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार लोगों में एक वकील संजय विश्वकर्मा भी है, जो बांग्लादेशियों को फर्जी वोटर आई, निवास प्रमाणपत्र आदि मुहैया कराता था। इसके घर से फर्जी वोटर आईडी, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, ग्राम प्रधान का लेटर हेड, मुहरें आदि बरामद हुए।
विज्ञापन


कोतवाली में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने रविवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 27 मई को मो. राना शेख और मो. बप्पी खां अपने पासपोर्ट वेरीफिकेशन के लिए मुकुल चौधरी के साथ मुगलसराय कोतवाली आए थे। सत्यापन के दौरान पुलिस को शक हुुआ तो तीनों को कोतवाली में ही रोक लिया और सख्ती से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान तीनों ने कबूल किया कि वे लोग मूल रूप से बांग्लादेश के रहने वाले हैं और दुलहीपुर के आसपास के क्षेत्रों में रहते हैं। यहां कुछ स्थानीय लोग बांग्लादेश से आने वाले लोगों के भारतीय मूल के दस्तावेज बनवाने में मदद करते हैं।

इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए विदेशी नागरिकों की निशानदेही पर छापेमारी की। पुलिस ने इन लोगों को विदेश भेजने में मदद करने वाले रामनगर थानांतर्गत सूूजाबाद निवासी महेन्द्र साहनी को धर दबोचा।


फिर सूजाबाद के ही वकील संजय विश्वकर्मा, बांग्लादेश के दीनाजपुर जिला निवासी राजन एंव पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद जिला निवासी  मो. फिरोज को भी पकड़ा । राजन और फिरोज भी फर्जी आईडी पर दुलहीपुर क्षेत्र में रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed