फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh Wife beaten husband in court premises, stirred up

पत्नी ने अदालत परिसर में पति को पीटा, मचा हड़कंप

Fri, 14 Jul 2017 09:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 14 Jul 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh Wife beaten husband in court premises, stirred up
Court

यूपी के आजमगढ़ में दहेज उत्पीड़न के मामले में तारीख पर आए पति की कोर्ट परिसर में ही पत्नी ने धुनाई शुरू कर दी। पत्नी के साथ ही मायके वालों ने उसके ऊपर जमकर हाथ साफ किया। इस दौरान कोर्ट परिसर में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई।

विज्ञापन


पीड़ित पक्ष की ओर से एसपी से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई है।  थानाक्षेत्र गंभीरपुर के गांव अरारा निवासी मनोज कुमार पुत्र बाबूलाल की शादी सरायमीर के गांव फत्तेपुर निवासी पूनम पुत्री सीताराम के साथ हुई थी।
विज्ञापन


मनोज ने पूनम पर व्यवहार ठीक न होने पर तलाक का मुकदमा दायर कर रखा है। वहीं पत्नी ने भी भरण-पोषण के लिए मुकदमा कर रखा है। इसी मुकदमे की पैरवी के लिए 12 जुलाई को वो कोर्ट आया था। इस दौरान पत्नी ने चप्पलों से उसकी धुनाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके साथ मौजूद अन्य मायकेवालों ने भी उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि जेब में रखे एक हजार रुपये भी निकाल लिए। सुलह न करने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित परिवार शुक्रवार को मामले की शिकायत लेकर एसपी अजय साहनी से मिला और पूरे मामले से अवगत कराया। साथ ही मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed