फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh The businessman shot 2.5 lakh rupee jewelery looted

आजमगढ़ : कारोबारी को गोली मारकर ढाई लाख के आभूषण लूटे

Mon, 12 Jun 2017 05:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 12 Jun 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh The businessman shot 2.5 lakh rupee jewelery looted
डेमो प‌िक

यूपी के आजमगढ़ जिले में सुबह-सुबह टहलने निकले कारोबारी को गोली मारकर बदमाशों ने ढाई लाख के आभूषण लूट लिए। घायल कारोबारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के अमारी गांव के पास सोमवार की अलसुबह यह घटना हुई।

विज्ञापन


तीन की संख्या में बदमाश एक बाइक पर सवार थे। कारोबारी के दाहिने जांघ में गोली लगी है। उन्हें वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मेंहनगर थाना क्षेत्र के पिलखुवा गांव निवासी राधेश्याम दूबे (55) का महाराष्ट्र प्रदेश के पूना शहर में कबाड़ का कारोबार है। घर पर शादी होने की वजह से वह आए हुए थे। सोमवार को उन्हें पूना जाना था। नित्य की भांति सोमवार की सुबह करीब छह बजे राधेश्याम टहलने के लिए निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वह अपने हाथ में एक छोटा सा डंडा भी लिए हुए थे। जैसे ही राधेश्याम अमारी गांव के पास पहुंचे कि तभी एक अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और राधेश्याम को रोक लिया। बदमाश उसके गले से चेन छीनने लगे। बदमाशों की हरकत का विरोध करते हुए राधेश्याम ने डंडे से उन पर हमला कर दिया।

बदमाशों और राधेश्याम के बीच काफी देर तक हाथापाई हुई। बदमाशों ने राधेश्याम को अपने ऊपर हावी होता देख तमंचे से उन्हें गोली मार दिया। वह दाहिने जांघ में गोली लगने से घायल होकर सड़क पर गिर गए। जबकि बदमाश उनके गले से चेन, हाथ से ब्रेसलेट और तीन सोने की अंगूठी निकालकर फरार हो गए।

लूटे गए आभूषणों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। गोली की आवाज सुनकर अमारी गांव के लोग पहुंच गए और तरवां थाने की पुलिस को सूचना दिया। लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो मेंहनगर थाने पर सूचना दिया गया। कुछ देर में सीओ लालगंज, एसओ मेंहनगर और बाद में तरवां थाने की पुलिस पहुंच गई।


आनन-फानन में राधेश्याम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। राधेश्याम का वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ लालगंज एसपी तोमर ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed