{"_id":"5ab50df64f1c1b68248b6da9","slug":"azamgarh-police-disclosure-illegal-arms-factory","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में जखीरा हुआ बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजमगढ़ में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में जखीरा हुआ बरामद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 24 Mar 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एसटीएफ लखनऊ की टीम व जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां पर गुरुवार की रात पुलिस ने एक अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मौके से 14 तमंचे, कारतूस, मोबाइल, दो बाइक और असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे लोग अपने यहां तैयार असलहों को पांच से लेकर 15 हजार रुपये तक आजमगढ़ सहित आसपास के जिलों में बेचते थे।
एसपी अजय कुमार साहनी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में अतुल विश्वकर्मा मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव और हीरालाल शहर कोतवाली क्षेत्र के मुजरापुर गांव का निवासी है।

Trending Videos
मोबाइल के जरिए करते थे डील
बरामद अवैध असलहा
- फोटो : अमर उजाला
अतुल और हीरालाल रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा करीमगंज गांव में स्थित घाघरा नदी के तराई में मड़ई डालकर अवैध असलहा फैक्ट्री चला रहे थे। एसटीएफ लखनऊ के प्रभारी संदीप मिश्रा गुरुवार को अपनी टीम के साथ रौनापार थाने पहुंचे।
प्रभारी निरीक्षक रौनापार राजकुमार सिंह की टीम के साथ देवारा करीमगंज गांव में रात को छापा मारा। इस दौरान इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि बाइक का प्रयोग असलहे की सप्लाई करने में करते थे। जबकि मोबाइल के जरिए डील करते थे।
एसपी ने बताया कि यह दोनों अब तक आजमगढ़ के अलावा पड़ोसी गोरखपुर, अंबेडकरनगर, मऊ आदि जिलों के कई पांच से 15 हजार रुपये में बेच चुके हैं। पुलिस इन दोनों का चालान कर गिरोह के अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है।