फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh poisonous liquor scam main accused Mulayam arrests

शिकंजे में मौत का सौदागर, आजमगढ़ जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sun, 16 Jul 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 16 Jul 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh poisonous liquor scam main accused Mulayam arrests
एसपी अजय साहनी और एसपीआरए नरेंद्र प्रताप सिंह और आरोपी (हरी शर्ट में मुलायम) - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ के रौनापार और जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 30 मौतों का जिम्मेदार और पुलिस को धमकी देने के आरोपी मुलायम यादव उर्फ सुरेंद्र सहित दो लोगों को पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम जीयनपुर कस्बे के मुबारकपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


उसके पास 503 पाउच जहरीली शराब और दो कार बरामद हुई है। मुलायम और उसके साथी पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।  इसका खुलासा शनिवार को पुलिस लाइन परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी अजय कुमार साहनी ने किया।
विज्ञापन


 रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया, ओड़रा सलेमपुर, चांदपट्टी, बिलरियागंज थाने के वरना जगदीशपुर, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़, चौको खुर्द सहित आसपास के गांव में सात जुलाई को जहरीली शराब पीने से हुई मौतों का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 12 से अधिक लोगों का इलाज चल रहा। मामले के मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में पांच टीमें लगी थी। पुलिस ने 10, 11 और 12 जुलाई को लगातार 13 लोगों को गिरफ्तार किया।

इन सभी ने पूछताछ में बताया कि मुख्य सरगना मुबारकपुर थाना क्षेत्र के केरमा गांव निवासी मुलायम यादव उर्फ सुरेंद्र है। पुलिस जब सुरेंद्र की तलाश में जुटी तो उसने 13 जुलाई को एसओ मुबारकपुर अनूप शुक्ला को धमकी दी कि पुलिस ऐसे ही उसके पीछे पड़ी रही तो वह और लाशें गिरा देगा।

मुलायम के फोन की लोकेशन लेकर 14 जुलाई की शाम पुलिस ने उसे जीयनपुर कस्बे में स्थित मुबारकपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। मुलायम के साथ उसका साथी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के करैला गांव निवासी पिंटू यादव उर्फ सुबाष भी पकड़ा गया।


इनके पास से 503 पाउच जहरीली शराब, एक बगैर नंबर की स्कार्पियो और वैगनआर कार बरामद हुई। एसपी ने बताया कि मुलायम से कुछ और लोगों के नाम और पते की जानकारी हुई है। उनकी तलाश की जा रही है। एसपी ने बताया कि मुलायम यादव वर्ष 2013 मेें मुबारकपुर थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से हुई 53 लोगों की मौत का भी जिम्मेदार था।        
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed