गोलगप्पे खा रहे मासूम को ऑटो ने मारी टक्कर, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदेसर निवासी एक निजी स्कूल के कार्यालय सहायक रमेश कुमार का इकलौता बेटा धीरज सोमवार की शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच गोलगप्पे वाला गुजरा तो वह घर से पैसा ले आया। दरवाजे के सामने धीरज गोलगप्पे खा रहा था कि एक ऑटो उसे टक्कर मारते हुए भाग गया। धीरज के सड़क पर गिरते ही आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो परिवारीजन भाग कर बाहर आए और उसे मलदहिया स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा गया। रमेश और सीता के काफी मनौतियों के बाद धीरज पैदा हुआ था। छह महीने की एक बेटी ही अब उनका सहारा है। हादसे के बाद सीता रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी।