फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Attack on police team during save animal smuggler to villager

पशु तस्कर को पीट रहे थे ग्रामीण, बचाने पर पुलिस टीम पर किया पथराव

Tue, 14 Aug 2018 11:55 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 14 Aug 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
Attack on police team during save animal smuggler to villager
क्षतिग्रस्त पुलिस जीप - फोटो : अमर उजाला
यूपी के जौनपुर में पशु तस्कर को पिटाई से बचाने की कोशिश करने पर ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। घटना में पुलिस जीप क्षतिग्रस्त हो गई और पुलिसकर्मी पीछे हट गए। मामले में दो नामजद समेत 15 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पशु तस्करों को पकड़ने के बजाय पुलिस बचाने लगती है।
विज्ञापन


जिले के मछलीशहर-जंघई मार्ग पर ताजुद्दीनपुर गांव में मुनिराज पाल की भैंस पशुशाला में बंधी थी। देर रात पिकअप से आए पशु तस्कर रस्सी खोलकर भैंस ले जाने लगे। तभी एक महिला की नींद खुल गई। उसने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने पशु तस्करों को घेर लिया। पर एक ही तस्कर पकड़ा गया और बाकी पिकअप से भाग गए।
विज्ञापन


इस बीच सूचना पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीण आरोपी को पीट रहे थे। पुलिस ने उसे बचाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इस पर पुलिस पीछे हट गई। घटना में पुलिस जीप क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में फिर पुलिस टीम पहुंची, तो ग्रामीण भाग गए और पुलिस पशु तस्कर बदलापुर निवासी मनोज सिंह को पकड़ लाई और उस पर केस दर्ज कर लिया। साथ ही पुलिस पार्टी पर हमला करने तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में परविंदर यादव और साधु यादव समेत 15 अज्ञात पर भी केस दर्ज किया। सीओ मछलीशहर एके शुक्ला ने बताया कि पुलिस पर पथराव करने वालों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed