फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   akhilesh yadav tweet on student eat salt roti in primary school mirzapur

नमक-रोटी खाने के मामले में अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद कार्रवाई तेज, प्रधान प्रतिनिधि गिरफ्तार

Mon, 02 Sep 2019 08:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 02 Sep 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav tweet on student eat salt roti in primary school mirzapur
नमक से रोटी खा रहे स्कूल के बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिले के जमालपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सिऊर में बच्चों को नमक-रोटी खिलाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद प्रशासन की कार्रवाई लोगों के निशाने पर है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बनाए गए प्रधान प्रतिनिधि को सोमवार की देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय सिऊर में 22 अगस्त को बच्चों को नमक के साथ रोटी खिलाने का मामला सामने आया था। इस संबंध में जब एक वीडियो वायरल हुआ तो पूरे जिले में हलचल मच गई।
विज्ञापन


शासन से निर्देश मिलने के बाद डीएम के निर्देश पर बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने तत्काल संबंधित शिक्षामित्र का मानदेय रोक दिया और अवकाश पर चल रही प्रधानाध्यापिका को बर्खास्त कर दिया। साथ ही एनपीआरसी अरविंद कुमार त्रिपाठी व खंड शिक्षाधिकारी ब्रजेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीएम अनुराग पटेल ने कार्रवाई करते हुए बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी व डीसी एमडीएम रविंद्र कुमार मिश्र के खिलाफ शासन को पत्र लिख दिया। कहा कि यह एक साजिश थी। त्वरित कार्रवाई में शासन से बीएसए का स्थानांतरण प्रयागराज डायट में कर दिया गया। साथ ही जिला प्रशासन को साजिश करने वाले संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया।

इसी क्रम में शनिवार को खंड शिक्षाधिकारी प्रेमशंकर राम ने आरोपी प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार पाल व और एक तथाकथित पत्रकार पवन जायसवाल के साथ एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार पाल को उसके घर सिऊर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके बाद से ही मामला गर्मा गया है।

राजनीतिक दलों ने संभाला मोर्चा :
इतनी कार्रवाई के बाद वर्तमान में राजनीतिक दलों ने इस मामले में मोर्चा संभाल लिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि इस सरकार में पत्रकारों को भी नहीं बख्शा जा रहा है। एक तो वह बच्चों को नमक रोटी खिला रहे हैं। दूसरी ओर यदि कोई उसे उजागर कर रहा है तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। यह अत्यंत निंदनीय है। वहीं कांग्रेस ने भी इस संबंध में ट्वीट कर इस मामले के लिए प्रदेश सरकार को दोषी ठहराया है। 

मिर्जापुर के प्रभारी बीएसए और सीडीओ प्रियंका निरंजन ने बताया कि जांच समिति की जांच में यह पाया गया कि यह कार्रवाई साजिशन की गई और प्रधानपति ने जानबूझकर संबंधित पत्रकार को बुलाकर वीडियो बनवाया और उसे वायरल कराया। इसलिए उनपर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विद्यालय में पूरा कन्वर्जन कास्ट और खाद्यान्न है। ऐसा जानबूझ कर कराया गया है।

सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस योगी राज में पत्रकारों को प्रताड़ित किया जा रहा है। पत्रकारों के खिलाफ कई घटनाएं हो चुकी हैं। बच्चों को नमक रोटी खिलाया जा रहा है और यदि कोई उसे सामने लाता है तो उसका भी उत्पीड़न किया जाता है। अध्यक्ष जी ने ठीक कहा है। इस मामले में जैसा उनका निर्देश होगा, किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed