फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ajay Maradah, close to Bahubali Brajesh Singh, sent to jail

योगी राज : भाजपा विधायक का विरोध नहीं आया काम, जेल गया बृजेश का करीबी

Sat, 08 Apr 2017 02:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 08 Apr 2017 02:09 PM IST
विज्ञापन
Ajay Maradah, close to Bahubali Brajesh Singh, sent to jail
ajay maradah - फोटो : अमर उजाला

सेंट्रल जेल में निरुद्ध एमएलसी बृजेश सिंह के करीबी कुख्यात अजय कुमार सिंह मरदह उर्फ गुड्डू और उसके दो अन्य साथियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। इससे पहले अजय मरदह, राजू सिंह और सन्नी सिंह को आज रामबिहारी चौबे हत्याकांड में कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन


अदालत ने तीनों को 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। बता दें कि बुधवार की रात से गुरुवार की सुबह तक चली साढ़े नौ घंटे की लंबी घेरेबंदी के बाद पुलिस ने अजय और सनी को चांदमारी स्थित लैंडमार्क टॉवर के फ्लैट से हिरासत में लिया था।
विज्ञापन


जबकि राजू को भभुआ से गिरफ्तार किया गया था। अजय के फ्लैट पर पुलिस के धमकने की जानकारी पाकर पहुंचे सैयदराजा से भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। हिरासत में लेने का कारण पूछने पर पुलिस से नोकझोंक भी हुई। अजय पर विभिन्न थानों में हत्या सहित अन्य आरोपों में कुल 21 मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



चौबेपुर थाना क्षेत्र के श्रीकंठपुर निवासी रामबिहारी चौबे की चार दिसंबर 2015 को घर पर ही बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। चंदौली की सकलडीहा विधानसभा से 2012 में बसपा से चुनाव लड़ चुके रामबिहारी चौबे एमएलसी बृजेश के करीबियों में गिने जाते थे। 

भाजपा विधायक सुशील सिंह का विरोध भी काम नहीं आया

Ajay Maradah, close to Bahubali Brajesh Singh, sent to jail
susheel singh - फोटो : अमर उजाला
इससे आशंका जताई गई कि बृजेश से बदला लेने के लिए उनके धुरविरोधी इंद्रदेव सिंह उर्फ बीकेडी ने इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि रामबिहारी चौबे के पुत्र अमरनाथ चौबे ने किसी को नामजद न करते हुए अज्ञात के खिलाफ चौबेपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

तब से अब तक पुलिस की जांच किसी ठोस निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाई है। फिलहाल शिवपुर के लैंडमार्क टॉवर के फ्लैट में ठिकाना बनाए अजय मरदह को हिरासत में लेने के लिए शिवपुर और चौबेपुर पुलिस ने बुधवार की रात में ही छापेमारी की लेकिन फ्लैट का दरवाजा नहीं खुला।

फ्लैट में मौजूद किसी महिला ने जवाब दिया कि अजय घर पर नहीं है और वह अकेली है। हालांकि पुलिस गुरुवार की सुबह साढ़े दस बजे तक फ्लैट घेरे रही। भाजपा विधायक सुशील सिंह नौ बजे के करीब अपने अधिवक्ता के साथ यहां आए तब फ्लैट का दरवाजा खुला।

विधायक के विरोध को दरकिनार करते हुए पुलिस ने फ्लैट से अजय और सन्नी को हिरासत में ले लिया। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर अजय और उसके साथी को एक महत्वपूर्ण मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed