फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   again robbery in jwellars shop at varanasi after thatheri bajar robbery

डकैती का मामला सुलझा भी नहीं और सर्राफ की दूकान में हजारों की चोरी

Wed, 12 Apr 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 12 Apr 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
again robbery in jwellars shop at varanasi after thatheri bajar robbery
बदमाशों ने तिजोरी को काफी तोड़ने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए - फोटो : अमर उजाला
चौक के ठठेरी बाजार में सर्राफ संजय की दूकान में दिनदहाड़े हुई डकैती का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि मंगलवार की रात चोरों ने चेतगंज थाना के जगतगंज स्थित एक सर्राफ की दूकान को निशाना बनाया।
विज्ञापन


शटर के ऊपर के खाली स्थान से दूकान में घुसकर फाल्स सीलिंग को तोड़कर नीचे उतरे बदमाशों ने तिजोरी को काफी तोड़ने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। आखिर में चोर दूकान में मौजूद चांदी के 50 हजार रुपये से ज्यादा के जेवरात लेकर भाग निकले।
विज्ञापन


चोरी की घटना की जानकारी पाकर बुधवार को थानाध्यक्ष चेतगंज से लगायत एसपी सिटी तक ने मौका मुआयना किया लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा।
हुकुलगंज निवासी अजय कुमार की जगतगंज में स्वर्ण आभूषण की दूकान है।

बुधवार की सुबह अजय दूकान खोलने पहुंचे और अंदर गए तो उन्हें फाल्स सीलिंग टूटी और पूरा सामान बिखरा दिखा। इसके साथ ही तिजोरी पर हथोड़ी के वार के कई निशान दिखे। आननफानन में अजय ने सूचना चेतगंज पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसपी सिटी राजेश यादव ने आश्वस्त किया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, इलाकाई दूकानदारों का कहना था पुलिस की रात्रिकालीन गश्त का आलम यह है कि चोर शहर की दूकानों को नहीं छोड़ रहे हैं तो गांवों में क्या हाल हो रहा होगा।

सभी ने पुलिस को रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था पर गंभीरता से ध्यान देने की बात कही।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed