फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ACO Varanasi team arrested Lekhpal of Jaunpur district Taking a bribe 

जौनपुर : 20 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा लेखपाल, एंटी करप्शन टीम ने बनाई थी ये योजना

Wed, 18 Sep 2019 06:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 18 Sep 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
ACO Varanasi team arrested Lekhpal of Jaunpur district Taking a bribe 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

योगी सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अधिकारी, कर्मचारी वगैर रिश्वत लिए जनता काम करने को तैयार नहीं है। इसकी बानगी बुधवार को देखने को मिली जौनपुर जिले के भीड़भाड़ वाले इलाके में सद्भावना पुल पर। यहां पर दिनदहाड़े रिवश्त लेते हुए एक लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया है। भरे बाजार में घुस लेते राजस्व कर्मचारी को पकड़े जाने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बक्शा थानाक्षेत्र के मई गांव के निवासी सोनू कुमार गोसाई से जमीन की नवयत बदलने के लिए लेखपाल ओमप्रकाश यादव बीस हजार रूपये मांग रहा था। पैसा न देने के कारण लेखपाल काम करने को तैयार नहीं था। सोनू द्वारा कई बार मिन्नत करने के बाद भी लेखपाल का दिल नहीं, पसीजा आखिर में सोनू ने लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टचार निवारण संठन वाराणसी से शिकायत की।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी के निरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। जिसे रंगे हाथ घूस लेते पकड़ना था। टीम ने सोनू को 20 हजार रूपये में केमिकल लगाकर दिया, उस रुपये को देने के लिए सोनू ने लेखपाल को नगर के सद्भावना पुल पर बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल ने जैसे ही मौके पर पहुंचकर पैसे लिए, उसकी समय पहले से मौजूद इंस्पेक्टर संतोष कुमार दीक्षित की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और रुपयों को कब्जे में लेकर लेखपाल का हाथ धुलवाया तो उसके हाथ से लाल रंग निकलने लगा। टीम लेखपाल को गिरफ्तार करके शहर कोतवाली ले गई। उसके बाद टीम उसे अपने साथ वाराणसी लेकर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed