{"_id":"5fd26cebfff98059474534e9","slug":"accused-of-blowing-woman-s-purse-arrested-searching-for-two","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: महिला का पर्स उड़ाने का आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश, ऑटो चालक के गर्दन पर बने बिच्छू के टैटू की मदद से पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी: महिला का पर्स उड़ाने का आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश, ऑटो चालक के गर्दन पर बने बिच्छू के टैटू की मदद से पुलिस ने पकड़ा
Fri, 11 Dec 2020 12:16 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के सिगरा थाना अंतर्गत मरी माई तिराहा और अंधरापुल के बीच ऑटो सवार महिला का पर्स लूटने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से उसके गर्दन पर बने बिच्छू के टैटू के आधार पर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी की शिनाख्त चंदौली के रामपुर के मूल निवासी और नाथूपुर जलालीपट्टी में किराये पर कमरा लेकर रहने वाले निरंजन सेठ के तौर पर हुई है। प्रकरण में उसके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। निरंजन के पास से महिला के 9100 रुपये, उनका पर्स और वारदात में प्रयुक्त ऑटो बरामद हुआ है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सिगरा आशुतोष कुमार ओझा ने बताया कि बीती सात दिसंबर को नई दिल्ली से आई ऑटो सवार एक महिला का पर्स लूट लिया गया था। सूचना के आधार पर कैंट रोडवेज चौकी इंचार्ज मिर्जा रिजवान बेग ने सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से निरंजन के गले पर बने बिच्छू की मदद से उसको चिन्हित कर पकड़ा।
विज्ञापन
पूछताछ में निरंजन ने बताया कि वह मुड़ेला से सवारी लेकर कैंट स्टेशन आता है। ऑटो में उसके दो साथी बिजनौर के सब्दरगंज रेहरा के मूल निवासी और रोहनिया क्षेत्र के नरउर में रहने वाले सऊद अहमद और दानिश पहले से बैठे रहते हैं।
दो लोगों के पीछे की सीट पर बैठे रहने से कोई भी यह समझ लेता है कि ऑटो उसके बैठते ही चल देगा। इसके बाद उसके दोनों साथी तीसरे यात्री का कीमती सामान गायब कर देते हैं या लूट लेते हैं। महिला का पर्स भी उनसे छीना गया था। इंस्पेक्टर सिगरा ने बताया कि अन्य दोनों आरोपियों की धरपकड़ के लिए रोडवेज चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई है।
दो लोगों के पीछे की सीट पर बैठे रहने से कोई भी यह समझ लेता है कि ऑटो उसके बैठते ही चल देगा। इसके बाद उसके दोनों साथी तीसरे यात्री का कीमती सामान गायब कर देते हैं या लूट लेते हैं। महिला का पर्स भी उनसे छीना गया था। इंस्पेक्टर सिगरा ने बताया कि अन्य दोनों आरोपियों की धरपकड़ के लिए रोडवेज चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई है।