फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accused arrested for forcing conversion and marriage used to trap girls through matrimonial site

UP: धर्म परिवर्तन, शादी का दबाव बनाने का आरोपी अरेस्ट, मेट्रोमोनियल साइट से लड़कियों को फंसाता था; जानें मामला

Wed, 13 Aug 2025 02:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 13 Aug 2025 02:47 PM IST
सार

वाराणसी में पुलिस ने धर्म परिवर्तन करवाकर शादी का दबाव बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से नकदी समेत कई चीजें बरामद हुई हैं। उसने डेढ़ दर्जन लड़कियों को अपने जान में फंसाया था।

विज्ञापन
Accused arrested for forcing conversion and marriage used to trap girls through matrimonial site
आरोपी के बारे में जानकारी देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Crime News: सारनाथ के आशापुर स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट में रहने वाली युवती से धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बनाने के आरोपी को पुलिस ने स्थानीय पुलिस चौकी के पीछे से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से नकदी सहित, तीन आई फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड व कपड़ा से भरा बैग बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ सर्किल विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मोहम्मद शरफ रिजवी (27) मूलरूप से प्राथमिक स्कूल के सामने चीनी ग्राम, फर्रुखाबाद का रहने वाला है। यह अपना नकली नाम सम्राट सिंह सहित अन्य नाम रखकर मेट्रोमोनियल साइट (शादी डॉट कॉल) पर लड़कियों को फंसा लेता था।
विज्ञापन


बताया कि अब तक 12 से 15 लड़कियों को अपने जाल में फंसा कर उनसे शारीरिक संबंध बनाकर ब्लैकमेल कर पैसा ऐंठता था। इसके साथ ही वह धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव भी बनाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

बुधवार को वह भुक्तभोगी युवती से मिलने के लिए आ रहा था। युवती ने पुलिस को सूचना दिया। आरोपी मो.शरफ रिजवी को आशापुर पुलिस चौकी के पीछे से पकड़ लिया गया। उसके पास से 50 हजार 570 रुपया नकद, तीन आई फोन, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड व कपड़ों से भरा एक बैग बरामद कर लिया गया। 

पूछताछ में उसने बताया कि मेट्रोमोनियल साइट के माध्यम से लड़कियों को फंसा कर ब्लैक मेलिंग कर पैसा वसूलता था। धर्म परिवर्तन करवाकर शादी का दबाव बनाता था। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed