फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A number of banks commotion, sabotage, police sticks Ftkarin

कई बैंकों पर हंगामा, तोड़फोड़, पुलिस ने लाठियां फटकारीं

Wed, 16 Nov 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Wed, 16 Nov 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
A number of banks commotion, sabotage, police sticks Ftkarin
बैंक में तोड़फोड़ के बाद मौके पर पहुंचे कमिश्नर और आईजी।
पांच सौ और एक हजार के नोटों की बंदी के घोषणा के सात दिन बाद भी बैंकों की ओर से समुचित प्रबंध नहीं करने से बैंक और एटीएम पर लगातार लाइन लगा रहे पूर्वांचल के लोगों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। मंगलवार दोपहर वाराणसी के कचहरी स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा के बाहर खड़ी भीड़ ने हंगामा करते हुए मेन गेट पर लगा शीशा तोड़ दिया। कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण और आईजी एसके भगत मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


हंगामा कर रहे एक युवक को कैंट पुलिस ने हिरासत में लिया लेकिन बाद में छोड़ दिया। उधर, कैंट रेलवे स्टेशन की एसबीआई शाखा पर हंगामा होने पर पीएसी बुलानी पड़ी, जबकि लोहता के स्टेट बैंक के बाहर लोगों को बेकाबू होने पर पुलिस ने लाठियां फटकारीं। उधर, भदोही जौनपुर, गाजीपुर और मऊ में लोगों ने कई स्थानों पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।   
विज्ञापन


नदेसर एसबीआई शाखा, प्रधान डाकघर कैंट व विश्वेश्वरगंज, पीएनबी विश्वेश्वरगंज, काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक रामनगर के साथ ही नीचीबाग, सिगरा, महमूरगंज, रथयात्रा, गोदौलिया, चौक, लंका, चितईपुर, नेवादा, भेलूपुर, बुलानाला, मैदागिन, लहुराबीर, मंडुवाडीह, चांदपुर और लहरतारा स्थित बैंकों में शोरगुल और हंगामा बढ़ने पर बैंक प्रबंधन को पुलिस से मदद मांगनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनगर में एसबीबाई में लाइन में लगे लोगों को खाता न होने पर नोट न बदलने की जानकारी दी गई। यह भी कहा गया कि जिनके पास खाता हैं, उन्हें दो हजार ही मिलेंगे। इससे गुस्साए लोगों ने काफी देर तक हंगामा किया। उधर, काशी गोमती ग्रामीण बैंक रामनगर शाखा के एक लिपिक द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने से लोग भड़क गए।

 उधर, गाजीपुर जिले के बिरनो क्षेत्र के नसरतपुर ग्रामीण बैंक में कैश नहीं होने के कारण मंगलवार शाम बैंक के सामने ग्राहकों ने प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय राजमार्ग 29 को जाम कर दिया। मऊ जिले के फतहपुर मंडाव ब्लाक के पंजाब नेशनल बैक में वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं व नि:शक्तजनों के लिए अलग काउंटर नहीं बनाए जाने से नाराज खाताधारकों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।


भदोही जिले के ज्ञानपुर नगर के पटेल नगर स्थित केनरा बैंक में कुछ लोगों में धक्कामुक्की होने से काउंटर का शीशा टूट गया। जौनपुर के मड़ियाहूं स्थित यूनियन बैंक का सर्वर फेल होने से लाइन में लगे लोग उग्र हो गए और बैंक में लगे शीशे तोड़ डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed