{"_id":"5f57de2cc1f30b28a9242d50","slug":"a-man-who-came-to-varanasi-from-maharashtra-was-found-hanging-in-the-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र से वाराणसी आया युवक होटल में फंदे पर लटका मिला,चेहरे पर चिपके थे 50 और 100 रुपये के नोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महाराष्ट्र से वाराणसी आया युवक होटल में फंदे पर लटका मिला,चेहरे पर चिपके थे 50 और 100 रुपये के नोट
Wed, 09 Sep 2020 01:10 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के लहुराबीर चौराहा स्थित एक होटल में मंगलवार की रात महाराष्ट्र निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक के चेहरे पर 50 और 100 रुपये के नोट संग सिक्के चिपके हुए थे। होटल प्रबंधन के अनुसार, युवक एक दिन पहले आकर ठहरा था। उसकी शिनाख्त चंदन यादव (33) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
चेतगंज थाने की पुलिच यह पता कर रही है कि उसने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस के अनुसार, जिस हाल में युवक का शव मिला है, उसके आधार पर प्रथमदृष्टया यही समझ में आया है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। चंदन यादव गणेश कृपा सोसायटी शिवसेना वीर सावरकर नगर, थाणे, महराष्ट्र का रहने वाला है।
विज्ञापन
होटल कर्मियों की मानें तो युवक आने के बाद कमरे से बाहर नहीं निकला। मंगलवार की रात भी जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने बगल में स्थित खिड़की से भीतर देखा तो युवक को फंदे से लटका देख सन्न रह गए।
विज्ञापन