फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a child murder after kidnapping at jaunpur

जौनपुर: अपहरण के बाद मासूम की हत्या कर कुएं में फेंका, मां के हाथ से छीन ले गए थे आरोपी

Wed, 17 May 2017 11:31 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर Updated Wed, 17 May 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
a child murder after kidnapping at jaunpur
demo pic
जौनपुर जिले के ताजुद्दीनपुर गांव की एक बालिका का सोमवार शाम अपहरण कर हत्या कर दी गई। उसका निर्वस्त्र शव दो किलोमीटर दूर पिपरा गांव में कुएं में मिला। बालिका के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने दो के खिलाफ अपहरण और हत्या का केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मनोज त्यागी मुरादाबाद के असनौली थाना क्षेत्र के संतूपुर का निवासी है। उधर, घटना की वजह का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


ताजुद्दीनपुर गांव में बस्ती से दूर एक गरीब परिवार रहता है। सोमवार की शाम करीब पांच बजे महिला अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ घर के सामने बैठी थी। आरोप है कि उसी समय पहुंचे दो बदमाश बालिका को मां के हाथ से छीन कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ने शोर मचाया तथा भागते हुए गांव पहुंची और लोगों को जानकारी दी। गांव के लोगों ने खोजबीन की लेकिन आरोपियों का पता नहीं चला। रात करीब आठ बजे महिला गांव के लोगों के साथ कोतवाली पहुंची और बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए दो के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

सूचना पर क्षेत्राधिकारी गुलाम अकबर रात में पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले दोनों आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पिपरा गांव में कुएं से बालिका की निर्वस्त्र लाश मिली।


गिरफ्तार आरोपी मनोज त्यागी मुरादाबाद के असनौली थाना क्षेत्र के संतूपुर का निवासी है, जबकि दूसरा आरोपी राजकुमार मुसहर मड़ियाहूं कोतवाली के पिपरा गांव का निवासी है। दूसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed