{"_id":"5873af684f1c1b6529ba8c09","slug":"a-car-trying-to-hit-daroga-while-he-is-on-traffic-chkeking","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः वाहन जांच कर रहे दरोगा को कार से कुचलने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजमगढ़ः वाहन जांच कर रहे दरोगा को कार से कुचलने का प्रयास
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़
Updated Mon, 09 Jan 2017 09:12 PM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से दरोगा घायल
- फोटो : प्रतिकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन मुहल्ले में सोमवार की दोपहर वाहन चेकिंग के दौरान एक दरोगा को कुचलने का प्रयास किया गया।
कार की टक्कर से वह घायल हो गए। घायल दरोगा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है।
कुचलने के प्रयास के आरोप में कार चालक और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दरोगा की तहरीर पर पुलिस हत्या के प्रयास सहित अन्य संगीन धाराओं मे केस दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
मामले में घायल दरोगा विजय नारायण ने कहा है कि सिविल लाइन पर वाहन चेकिंग के दौरान कार रोकने का इशारा किया तो कार चालक ने उनको कुचलने का प्रयास किया।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार को नहीं रोका गया होता तो अनियंत्रित कार की चपेट में आने से कई लोग घायल हो जाते।
जिस वक्त पुलिस वालों ने आरोपियों को पकड़ा तो वे पुलिस से भी मारपीट करने पर आमदा हो गए। इस दौरान घटना की सूचना मिलने पर शहर कोतवाल शिशिर त्रिवेदी वहां पहुंच गए।
कोतवाल आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने चले गए। जबकि घायल दरोगा विजय नरायण पांडेय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आरोपी रौनापार थाना क्षेत्र के चांदपट्टी गांव निवासी अमिन अहमद अपने बेटे कासिम और परिवार की महिलाओं को कार में बैठाकर शहर में कहीं जा रहा था।
कोतवाल ने बताया कि दरोगा की तहरीर के आधार पर अमिन उसके बेटे कासिम के विरुद्ध हत्या का प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा, धमकी देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
जबकि महिलाओं को छोड़ दिया गया। कार चालक और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया।