फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दो लाख की लूट

दो लाख की लूट

Fri, 16 Nov 2018 11:27 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
दो लाख की लूट

विज्ञापन
चौरी। कोम गांव में शुक्त्रस्वार की शाम बदमाशों ने एक सराफा कारोबारी को असलहा सटाकर दो लाख के आभूषण और नगदी लूट ली। जांच में जुटी पुलिस ने घटनास्थल से एक कारतूस बरामद किया है।
मानिकपुर-उगापुर मार्ग पर पल्हैया में शुभम वर्मा की आभूषण की दुकान है। रोज की तरह शुभम दुकान बंद कर अपने घर मानिकपुर आ रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही उसकी बाइक कोम स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंची, पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने उसे रोकने का इशारा किया। बाइक नहीं रोकने पर नकाबपोश बदमाशों ने असलहा लहराते हुए शुभम के सामने अपनी बाइक खड़ी कर दी, जिससे व्यापारी अपनी बाइक लेकर गिर गया। बताया जा रहा है कि बाइक गिरते ही बदमाशों ने व्यापारी की कनपटी पर असलहा लगा दिया और डिग्गी में रखा झोला लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने भुक्तभोगी के बताए अनुसार मार्गो पर घेराबंदी की लेकिन नाकाम रहे। घटनास्थल से पुलिस ज़िंदा मैगजीन भी बरामद किया है। पीड़ित के अनुसार झोले में 1700 रुपये नकद और दो लाख से अधिक के जेवर थे। उधर देर रात पुलिस पीड़ित को लेकर मामले की जांच पड़ताल में लगी रही। सीओ औराई रामकरन ने कहा कि मामले की जांच हो रही घटना का खुलासा जल्द ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed