फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जौनपुर में दो हत्या-BALLIA

जौनपुर में दो हत्या-BALLIA

Sun, 10 Dec 2017 11:13 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर में दो हत्या-BALLIA
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जौनपुर। जिले में दो लोगों की हत्या कर दी गई। बक्शा थाना क्षेत्र के मई गांव में जलनिकासी के विवाद में हैंडपंप के हत्थे से हमलाकर युवक की जान ले ली गई, जबकि लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचोखर में महिला की हत्या कर उसका शव घर से सौ मीटर दूर झाड़ी में फेंक दिया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया।
लाइनबाजार थाना क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी साधना सिंह (52) का छोटा बेटा रविवार की दोपहर कहीं से घर आया। घर में मां नहीं मिली। खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। उसने आजमगढ़ में रह रहे बड़े भाई भानु प्रताप सिंह को जानकारी दी। भानु प्रताप ने पुलिस को सूचना दी और खुद घर आ गया। पुलिस ने तलाश की तो घर से थोड़ी दूर झाड़ी में साधना का शव मिला। शव को जलाने की कोशिश की गई थी। भानु प्रताप सिंह ने पिता विजय सिंह पर मां की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने विजय सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। तहरीर में भानु प्रताप ने कहा है कि उसके पिता गुजरात में रहते हैं। वहां उन्होंने दूसरी शादी कर ली है। इसकी जानकारी होने पर उनकी मां मायके चली गई थी। दीपावली से यहां आकर रहने लगी थी। विजय सिंह नहीं चाहते थे कि वह यहां रहे। इसी बात को लेकर उन्होंने मां की हत्या कर दी।
विज्ञापन

उधर, बक्शा के मई गांव में रविवार की सुबह जलनिकासी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। गांव निवासी रामजस मुंबई रहता है। घर पर उसके पुत्र सत्यम गुप्ता एवं शिवम गुप्ता, परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। उसके पट्टीदार भीम गुप्ता (28) ट्रक चलाता है। सुबह भीम के परिवार की महिलाएं हैंडपंप पर बर्तन मांज रही थीं। नाली में पानी जाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गयी। आरोप है कि इसी दौरान सत्यम ने हैंडपंप के हत्थे से हमला कर दिया, जिससे भीम का सिर फट गया और उनकी मां शांति (70) भी घायल हो गई। लोग एंबुलेंस से मां-बेटे को जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने भीम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से हैंडपंप का हत्था बरामद कर लिया। मृतक की पत्नी राधिका की तहरीर पर सत्यम और शिवम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। हमलावर फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed