{"_id":"59da67e74f1c1b79548b652f","slug":"91507485671-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना मे युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना मे युवक की मौत
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा। रसड़ा - कासिमाबाद मार्ग स्थित सरदासपुर गांव के समीप शनिवार की देररात में बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रविवार की सुबह अज्ञात शव को कब्जे में लेकर चौकीदार की तहरीर पर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। बाद में पहुंचे परिजनों ने युवक की पहचान देवरिया जनपद के मईल थाना के सनपिपरा निवासी रवि नोना चमार 25 पुत्र प्रकाश के रूप में की गई। परिजनों की मानें तो रवि अपने मामा के लड़के सलेमपुर निवासी राजू पुत्र रामनाथ के साथ घर से शनिवार की सायं तीन बजे ही निकला था । इंदारा मऊ फूफा के लड़के विक्की से वाइक लेकर निकले थे। यहां पर रवि कैसे आया कैसे मरा इस बात से परिजन अनभिज्ञ थे। रवि नोना चमार की शव सरदासपुर गांव के पास मिली। मृतक के पैकेट में बंटी बबली देशी शराब की शीशी थी। ये भी संयोग था कि रवि को बाहरी चोट कही नहीं दिख रही थी। बाइक यू पी 54 पी 1292 बुरी तरह छतिग्रस्त भी थी। जहां दुर्घटना घटित थी। वहां पेड़ से भिड़ने का निशान तथा बाइक का सामान क्षतिग्रस्त बिखरा था। सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक समेत शव को कब्जे में लेकर सरदासपुर के चौकीदार हरी के तहरीर पर कार्यवाही में जुट गई। परिजन इसके साथ आया राजू के मिलने से परेशान एवं सशंकित थे। वही पांच पुत्रियों एवं दो पुत्रों में सबसे बड़े पुत्र रवि की मौत पर सुमित्रा का रोते रोते बुरा हाल था।
विज्ञापन