फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रतिनिधि पर मुकदमा दर्ज

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रतिनिधि पर मुकदमा दर्ज

Tue, 26 Mar 2019 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रतिनिधि पर मुकदमा दर्ज
वाराणसी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के प्रतिनिधि और पार्टी के जिला मंत्री अखंड प्रताप सिंह के खिलाफ सोमवार को कैंट थाने में धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई सेंट्रल बार के पूर्व उपाध्यक्ष अधिवक्ता अवनीश त्रिपाठी द्वारा एसएसपी से की गई शिकायत के आधार पर की गई है। इससे पहले बीते साल अखंड प्रताप सिंह के खिलाफ दानगंज चौकी प्रभारी से बदसलूकी के आरोप में चोलापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

कैंट थाना अंतर्गत घौसाबाद क्षेत्र के मोहनकुंज निवासी अधिवक्ता अवनीश त्रिपाठी के अनुसार उनके मोबाइल पर 23 मार्च की सुबह कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह बताया। इसके साथ ही कहा कि एफटीसी जूनियर डिविजन की अदालत में विचाराधीन मुकदमा सावित्री बनाम रामनारायण वगैरह में पैरवी न करें। अधिवक्ता ने बात मानने से इंकार किया और इसे अपना पेशा बताया तो उनके साथ गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। अधिवक्ता के अनुसार उन्होंने प्रकरण की शिकायत कैंट थाने पर की तो अखंड प्रताप सिंह के राजनीतिक रसूख के कारण उनकी सुनवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने एसएसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की गुहार लगाई। उधर, इस संबंध में अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि सारे आरोप निराधार हैं। एक गरीब के हक की बात करने पर उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed