फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चेयरमैन हत्याकांड---AZAMGARH

चेयरमैन हत्याकांड---AZAMGARH

Wed, 02 Jan 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
चेयरमैन हत्याकांड---AZAMGARH
सोनभद्र। चोपन नगर पंचायत के चेयरमैन इम्तियाज अहमद की हत्या में वांछित 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश हनुमान मंदिर प्रीत नगर के सूरज पासवान और गौरव नगर के रिंकू भारद्वाज उर्फ चंद्रप्रकाश को कोलकाता के फूलबगान क्षेत्र से एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर लाकर मंगलवार को सोनभद्र के सीजेएम की अदालत में पेश किया गया। दोनों के पास से पांच मोबाइल बरामद किए गए हैं, जिनकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। चोपन थाना के ग्रेवाल पार्क, प्रीत नगर में 25 अक्तूबर की सुबह बदमाशों ने कारबाइन से गोली मारकर चेयरमैन इम्तियाज अहमद की हत्या कर दी थी। अब तक की तफ्तीश में चेयरमैन की हत्या में 13 लोगों के नाम सामने आए हैं जिनमें से छह हत्यारोपी जेल में बंद हैै। अभिसूचना संकलन के दौरान एसटीएफ की वाराणसी इकाई के डिप्टी एसपी विनोद कुमार सिंह को जानकारी हुई कि चेयरमैन की हत्या के आरोपी सूरज और रिंकू कोलकाता के फूलबगान क्षेत्र में छुप कर रह रहे हैं। इस सूचना पर इंस्पेक्टर अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में गई टीम ने रिंकू और सूरज को 27 दिसंबर को गिरफ्तार किया और ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed